Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया की गिरफ्तारी पर CM साय बोले- अपराध किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, किसी को नहीं बख्शेंगे

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान

    September 13, 2026

    PM आवास विवाद के बीच BJP का पलटवार, पोस्टर में भूपेश के हाथ ‘आवास रद्द’ का पर्चा

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया की गिरफ्तारी पर CM साय बोले- अपराध किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, किसी को नहीं बख्शेंगे
    • मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान
    • PM आवास विवाद के बीच BJP का पलटवार, पोस्टर में भूपेश के हाथ ‘आवास रद्द’ का पर्चा
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले
    • अवैध शराब डंप का खुलासा: 89.46 बल्क लीटर शराब और भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री जब्त
    • कृषि शिक्षक भर्ती विवाद: स्नातकोत्तर योग्यता की मांग, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
    • गरीब परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थाई आवास उपलब्ध कराने हम प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • साइबर अपराध के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, डिप्टी CM विजय शर्मा ने लॉन्च किया ‘साइबर संकल्प’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दर्दनाक घटना: तंबाकू नहीं देने पर दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    दर्दनाक घटना: तंबाकू नहीं देने पर दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 21, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read
    दर्दनाक घटना: तंबाकू नहीं देने पर दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक मामूली विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोनकेल-चराईखारा में तंबाकू नहीं देने पर एक युवक ने अपने ही दोस्त को बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

    कैसे शुरू हुआ विवाद?
    मृतक अशोक राम (35) और आरोपी संदीप एक्का (35) मजदूरी का कार्य करते थे। 18 नवंबर की शाम दोनों गांव के ही एक परिचित के घर के आंगन में आग ताप रहे थे। उसी दौरान संदीप ने अशोक से तंबाकू मांगी। अशोक ने आर्थिक तंगी का हवाला देकर रोज-रोज तंबाकू देने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि अशोक वहां से घर जाने लगा, लेकिन संदीप उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया।

    मारपीट में हुई गंभीर चोट
    घर के पास ही संदीप ने अशोक पर हमला कर दिया। उसने उसे मुक्कों से पीटा और जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद संदीप ने अशोक की छाती पर जोरदार लात मारी। चोट लगने से अशोक को रातभर सीने में तेज दर्द होता रहा। आरोपी मारपीट के बाद मौके से फरार हो गया।

    Read Also-  बिलासपुर में ‘वॉटर इमरजेंसी’! खूंटाघाट नहर बंद, 15 दिन तक सूखी रहेगी सरफेस सप्लाई

    अस्पताल पहुंचने से पहले खत्म हो गई सांस
    19 नवंबर की सुबह जब परिजन अशोक को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के चाचा विद्याधर राम ने नारायणपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

    आरोपी पर हत्या का केस, भेजा गया जेल
    शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी संदीप एक्का के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 332(A) के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh crime crime in jashpur jashpur crime news jashpur crime updates jashpur crimes jashpur murder
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अवैध शराब डंप का खुलासा: 89.46 बल्क लीटर शराब और भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री जब्त

    बिलासपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा वार, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; 20 लाख की नशीली दवाएं जब्त

    नवरात्रि में बच्ची से दरिंदगी, फिर हत्या; कोर्ट ने आरोपी चाचा को सुनाई फांसी की सजा

    Zudio स्टोर चोरीकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी-सामान समेत बाइक और मोबाइल जब्त

    अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी

    सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.