Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बिना नक्शे के निर्माण पर सख्ती, रावतपुरा फेस-2 में निगम ने शुरू की बुलडोजर कार्रवाई

    September 16, 2026

    गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने किया हंगामा, शासकीय कार्य में बाधा पर केस दर्ज

    September 16, 2026

    रायपुर कमिश्नरेट में पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट…

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिना नक्शे के निर्माण पर सख्ती, रावतपुरा फेस-2 में निगम ने शुरू की बुलडोजर कार्रवाई
    • गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने किया हंगामा, शासकीय कार्य में बाधा पर केस दर्ज
    • रायपुर कमिश्नरेट में पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट…
    • कांग्रेस में गुटबाजी पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का पलटवार, बोले- BJP का बनाया हुआ है नैरेटिव
    • PM मोदी के जन्मदिन पर ‘जल जन सेवा संकल्प यात्रा’, 100 युवाओं की टीम वडनगर के लिए रवाना, CM साय ने दिखाई हरी झंडी
    • वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की पहल, टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन पर वैश्विक विशेषज्ञों से चर्चा
    • जनजातीय संस्कृति और स्थानीय आजीविका को पर्यटन से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल
    • हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मंत्री राजेश अग्रवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 16
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » विधायक विक्रम मंडावी ने रेत खदानों की ई-नीलामी पर रोक की उठाई मांग, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    विधायक विक्रम मंडावी ने रेत खदानों की ई-नीलामी पर रोक की उठाई मांग, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 22, 2025 बस्तर संभाग No Comments2 Mins Read
    विधायक विक्रम मंडावी ने रेत खदानों की ई-नीलामी पर रोक की उठाई मांग, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    बीजापुर। बस्तर संभाग में रेत खदानों की ई-नीलामी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। विधायक मंडावी ने आरोप लगाया कि ई-नीलामी व्यवस्था न केवल पेसा कानून की भावना के खिलाफ है, बल्कि ग्राम पंचायतों के संवैधानिक अधिकारों को भी कमजोर करती है।

    “पेसा के अधिकारों का हनन” — मंडावी
    अपने पत्र में मंडावी ने स्पष्ट किया कि बस्तर क्षेत्र संविधान की पांचवीं अनुसूची में शामिल आदिवासी बहुल इलाका है, जहां पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम—1996 (PESA) लागू है। यह कानून ग्राम पंचायतों को प्राकृतिक संसाधनों पर अधिकार देता है।
    उन्होंने कहा कि ई-नीलामी व्यवस्था लागू होने से पंचायतें रेत खदानों पर अधिकार खो बैठेंगी और उनका निर्णय लेने का क्षेत्र घट जाएगा।

    Read Also-  तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी ठोकर, हादसे में महिला की मौके पर मौत

    ग्राम पंचायतों को होगा आर्थिक नुकसान
    मंडावी ने तर्क दिया कि यदि रेत खदानों का संचालन सीधे ग्राम पंचायतों के पास रहे तो पंचायतों की आमदनी बढ़ेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीणों को अधिक रोज़गार मिलेगा। उन्होंने याद दिलाया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने भी इसी आधार पर नीलामी प्रक्रिया को रद्द कर रेत खदानों का नियंत्रण ग्राम पंचायतों को सौंपा था, जिससे आदिवासी समुदायों को सीधा लाभ मिला था।

    मुख्यमंत्री से की पूर्व व्यवस्था बहाल करने की मांग
    विधायक ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि रेत खदानों की ई-नीलामी प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाई जाए और पूर्व व्यवस्था को बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि पेसा कानून का सम्मान करते हुए खदानों का संचालन ग्राम पंचायतों को सौंपा जाना चाहिए, ताकि आदिवासी क्षेत्रों में विकास की गति तेज हो सके और स्थानीय समुदायों को उनके अधिकारों के साथ वास्तविक लाभ मिल सके।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Bastar news chhattisgarh breaking news chhattisgarh news live Daily Chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की

    सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ

    ‘वंदे मातरम’ पर कर्नाटक सरकार के निर्णय को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया अलोकतांत्रिक, कहा- यह भारत माता का अपमान

    छत्तीसगढ़ में RPI का संगठन विस्तार प्लान, केंद्रीय मंत्री अठावले बोले- मजबूत हुए तो BJP से सीटों पर करेंगे बात

    BJP के ‘नाराज फूफा’ तंज पर दीपक बैज का जवाब- असली फूफा तो आप लोग हैं, जनता सरकार से त्रस्त

    हड़ताल के ऐलान के बाद बस संचालकों की मंत्री कश्यप के साथ बैठक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.