Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राज्य के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची राजपत्र में प्रकाशित

    August 5, 2026

    ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी

    August 5, 2026

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्य के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची राजपत्र में प्रकाशित
    • ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
    • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न
    • आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट पर शराब बिक्री के मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
    • जेल सुधार की दिशा में बड़ा कदम, डीजी हिमांशु गुप्ता ने केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण
    • राजधानी की सुरक्षा और चाक-चौबंद कानून-व्यवस्था के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री को लिखा पत्र
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » SIR को लेकर ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला, मतदाता सूची से नाम कटने पर केंद्र सरकार गिरने का दावा

    SIR को लेकर ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला, मतदाता सूची से नाम कटने पर केंद्र सरकार गिरने का दावा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 25, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को SIR को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की साजिश की जा रही है। ममता ने कहा कि यदि बंगाल में मतदाता सूची से नाम काटे गए, तो केंद्र सरकार भी गिर सकती है।

    उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में मतुआ समुदाय की रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2024 का जनादेश इसी वोटर लिस्ट के आधार पर मिला था। उन्होंने सवाल उठाया कि अब SIR की आड़ में मतदाताओं के नाम क्यों हटाए जा रहे हैं और यह प्रक्रिया इतनी जल्दबाजी में क्यों हो रही है।

    मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग को भी कठघरे में खड़ा करते हुए उसे भाजपा आयोग करार दिया। उन्होंने मतुआ समुदाय को भरोसा दिलाया कि उनके नाम मतदाता सूची से हटाने नहीं दिए जाएंगे। ममता ने पूछा कि यदि मुद्दा बांग्लादेशी घुसपैठ का है, तो मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में SIR क्यों लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के दबाव में आने वाली नहीं हैं।

    ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा सीएए के नाम पर कार्ड बेचकर धन जुटा रही है और लोगों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस बहकावे में पड़ने से समस्याएं बढ़ेंगी। वहीं, उन्होंने दावा किया कि SIR के कारण अब तक बंगाल में 35 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से फर्जी मतदाता तैयार कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने रैली के बाद ठाकुरनगर में तीन किलोमीटर लंबी पदयात्रा का नेतृत्व किया। इससे पहले भी चार नवंबर को SIR प्रक्रिया शुरू होने के दिन उन्होंने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की ओर से आयोजित पैदल मार्च में हिस्सा लिया था।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.