Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    July 22, 2026

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    July 22, 2026

    पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय में बीएएसएलपी कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 अगस्त अंतिम तिथि…

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी
    • NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
    • पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय में बीएएसएलपी कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 अगस्त अंतिम तिथि…
    • PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत तेज, सीएम साय ने कांग्रेस को घेरा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति
    • प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का माध्यम, पद नहीं: राज्यपाल रमेन डेका
    • साय कैबिनेट का बड़ा फैसला : तृतीय श्रेणी पदों की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10% आरक्षण, खाद की सुचारू आपूर्ति के लिए बनेगी मंत्री-मंडलीय उप समिति
    • प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर- राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » हाईकोर्ट का सख्त रुख: सड़कों और हाईवे पर स्टंटबाजी–गुंडागर्दी पर जताई नाराजगी, मुख्य सचिव से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा

    हाईकोर्ट का सख्त रुख: सड़कों और हाईवे पर स्टंटबाजी–गुंडागर्दी पर जताई नाराजगी, मुख्य सचिव से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 3, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य में बढ़ती स्टंटबाजी, गुंडागर्दी और नेशनल हाईवे पर बर्थडे सेलिब्रेशन जैसी घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने कहा कि अमीर और प्रभावशाली लोग खुलेआम ट्रैफिक नियमों की अवहेलना कर रहे हैं, जबकि सरकार की गाइडलाइंस सिर्फ फाइलों तक सीमित हैं।

    बेंच ने मुख्य सचिव को व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का सख्त निर्देश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने जल्द सख्त कदम नहीं उठाए, तो अदालत आवश्यक निर्देश देने में देर नहीं करेगी। इस मामले की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी।

    बिलासपुर में युवक ने कार की बोनट पर किया स्टंट, वीडियो वायरल
    कोर्ट ने बिलासपुर की हालिया घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस का रवैया भी ढीला दिखाई देता है। कुछ दिन पहले रिवर व्यू रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक युवक कार की बोनट पर बैठकर स्टंट कर रहा था। वीडियो में वह इलाके में अपनी दबंगई का दावा करते हुए कहता है कि उसे कोई छू नहीं सकता।

    वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवक को खोजकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की और गाड़ी जब्त कर ली। यह जानकारी डिप्टी एडवोकेट जनरल शशांक ठाकुर ने कोर्ट को दी।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन गिरेगा तापमान, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, दितवाह तूफान कमजोर

    नेशनल हाईवे-43 पर BMO ने मनाया बर्थडे, पटाखों से मचा हंगामा
    दूसरी घटना कोरिया जिले के बैकुंठपुर की है, जहाँ सोनहत के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. अनित बखला ने नेशनल हाईवे-43 पर ही अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान पटाखे भी फोड़े गए, जिससे हाईवे पर आवागमन बाधित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    कोर्ट ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि एक सरकारी अधिकारी से ऐसी हरकत की उम्मीद नहीं की जा सकती। डिप्टी एजी ने बताया कि BMO और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ BNS की धारा 285, 288, 3(5) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 122 व 177 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

    हालांकि, BMO शहर से बाहर होने के कारण वाहन जब्त नहीं हो सका है, लेकिन अधिकारियों ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि जल्द कार्रवाई की जाएगी।

    हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी — “गाइडलाइंस कागजों में, जमीन पर नहीं”
    अदालत ने कहा कि लगातार सामने आ रही घटनाएँ यह दिखाती हैं कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का वास्तविक रूप से पालन नहीं किया जा रहा है। कोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसे अधिकतर मामले समाज के अमीर और प्रभावशाली वर्ग से जुड़े होते हैं, जो कानून को चुनौती देते हुए बेखौफ घूम रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg high court cg high court cases cg high court latest news cg high court live cg news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    बिलासपुर: किन्नर की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    डॉ. अजय कौशिक को मिला बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.