नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो को बुधवार को गंभीर परिचालन संकट का सामना करना पड़ा। तकनीकी खराबी, क्रू की कमी और एयर ट्रैफिक कंजेशन के कारण दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु तथा हैदराबाद सहित कई प्रमुख हवाई अड्डों से दोपहर तक करीब 200 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इसके अलावा बड़ी संख्या में उड़ानें एक से दो घंटे तक विलंबित रहीं।
दिल्ली हवाई अड्डे पर इंडिगो की लगभग 85 प्रतिशत उड़ानें देरी से संचालित हुईं। यहां औसत विलंब समय करीब 45 मिनट रहा। मुंबई से दिल्ली आने वाली उड़ान संख्या 6E6827, जो सुबह 11 बजे प्रस्थान करने वाली थी, उसकी बोर्डिंग शाम पांच बजे शुरू हो सकी।
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी 42 घरेलू उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें 22 आगमन और 20 प्रस्थान शामिल हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, गोवा, कोलकाता तथा लखनऊ को जोड़ने वाली उड़ानें सबसे अधिक प्रभावित हुईं।
विशाखापत्तनम, गोवा, अहमदाबाद, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, मदुरै, हुबली, भोपाल और भुवनेश्वर से हैदराबाद आने-जाने वाली तथा दिल्ली, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, हुबली और भोपाल जाने वाली कई उड़ानें भी रद्द की गईं।
सूत्रों के अनुसार क्रू सदस्यों की कमी मुख्य कारण है, हालांकि कंपनी ने इसका आधिकारिक रूप से खंडन किया है। इंडिगो ने पिछले कुछ दिनों से जारी विलंब को स्वीकार करते हुए इसे परिचालन और एयर ट्रैफिक कंजेशन से जोड़ा है।
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “तकनीकी समस्याओं, हवाई अड्डों पर भीड़भाड़ और परिचालन संबंधी आवश्यकताओं सहित विभिन्न कारणों से हमारी कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। हमारी टीमें स्थिति को जल्द सामान्य करने में जुटी हैं। प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान या पूर्ण धनवापसी की सुविधा दी जा रही है। इस असुविधा के लिए हम क्षमायाचना करते हैं।”
इसके अलावा बड़ी संख्या में उड़ानें एक से दो घंटे तक विलंबित रहीं।