नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुधवार को भारत की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर व्यक्तिगत रूप से रिसीव किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया।
एयरपोर्ट से दोनों नेता एक ही कार में सवार होकर प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति के सम्मान में निजी रात्रिभोज का आयोजन किया, जो वर्तमान में चल रहा है।
रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पुतिन का पहला भारत दौरा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वागत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि वे अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत कर बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि भारत-रूस मैत्री कठिन समय में भी खरी उतरी है।




