खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बात करने से मना करने पर 15 वर्षीय बालिका के साथ नाबालिग ने मारपीट की। उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की, जब बालिका ने विरोध किया तो उसे चांटे मारे। बालिका जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो नाबालिग वहां से भाग गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। वहीं हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और मामलों को लेकर आक्रोश जताया है।
Read Also- कड़ाके की ठंड से उत्तर भारत कांपा: इंदौर में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर
मिली जानकरी के अनुसार, पूरा मामला पदम नगर थाना क्षेत्र का है। जहां इंदौर में रहने वाली नाबालिक बालिका के साथ पूर्व में परिचित नाबालिग ने छेड़छाड़ की। घटना की जानकारी लगते ही हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक माधव झा और अन्य कार्यकर्ता पदम नगर थाने पहुंचे। बालिका ने महिला पुलिस को आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की।
Read Also- रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, जीआरपी आरक्षक निलंबित
हिंदू जागरण मंच ने कही ये बात
इस मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक माधव झा ने कहा कि आरोपी पर गंभीर धारा में कार्रवाई होना चाहिए। मामला लव जिहाद का है। आरोपी के पास बालिका के फोटो हैं। जिसे एडिट कर वह उसे धमका रहा था। उस पर अपना धर्म कबूल करने के लिए दबाव डाल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




