राजनांदगांव। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, राजनांदगांव में बुधवार सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में विभिन्न कंपनियों द्वारा निम्न पदों पर भर्ती की जाएगी:
– भारतीय जीवन बीमा निगम, राजनांदगांव: बीमा सखी के 20 पद
– आरोग्य हर्बल मैनेजमेंट, दुर्ग: ऑफिस असिस्टेंट के 4 पद, सेल्स एक्जीक्यूटिव के 28 पद, सेल्स वर्क के 18 पद
– फायर एंड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, राम नगर सुपेला भिलाई: फायरमैन के 20 पद, सिक्यूरिटी गार्ड के 10 पद, फूड पैकेजिंग के 25 पद, ड्राइवर हैवी लाइसेंस के 10 पद, होम केयर टेकर सर्विस के 10 पद
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा रोजगार पंजीयन कार्ड साथ लाकर कैंप में शामिल हो सकते हैं।




