Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    रायपुर में ‘युवा उत्सव 5.0’ का आगाज, 2000 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

    September 18, 2026

    जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, मौके से ₹2700 नगद बरामद

    September 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 33 जिलों में खेल संघों का होगा विस्तार

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर में ‘युवा उत्सव 5.0’ का आगाज, 2000 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा
    • जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, मौके से ₹2700 नगद बरामद
    • छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 33 जिलों में खेल संघों का होगा विस्तार
    • पाटन चुनाव मामला: हाईकोर्ट ने खारिज की भूपेश बघेल की अर्जी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
    • मुख्यमंत्री महादेव घाट में आयोजित विराट दीपोत्सव एवं महाआरती ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में हुए शामिल
    • भगवान विश्वकर्मा की प्रेरणा से श्रम और सृजन के सम्मान के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हम संकल्पित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • सेवा संकल्प समारोह : बुजुर्गों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव, चरण पखारकर लिया आशीर्वाद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 18
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर में ‘युवा उत्सव 5.0’ का आगाज, 2000 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

    रायपुर में ‘युवा उत्सव 5.0’ का आगाज, 2000 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 18, 2026Updated:September 18, 2026 Uncategorized No Comments2 Mins Read

    रायपुर। भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की युवा इकाई ‘यंग इंडियंस’ (Yi) की ओर से एक दिवसीय वार्षिक फ्लैगशिप सम्मेलन ‘युवा उत्सव 5.0’ का रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजन किया गया। ‘वन भारत स्पिरिट’ (One Bharat Spirit) के संकल्प के तहत आयोजित इस सम्मेलन में नीति-निर्माताओं, यूनिकॉर्न संस्थापकों, उद्योगपतियों, निवेशकों और 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं व युवाओं ने भाग लेकर नवाचार और उद्यमशीलता पर विचार साझा किए।

    समारोह के विशेष समापन सत्र में उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, “जब युवा ऊर्जा और आधुनिक तकनीक का समन्वय होता है, तो समाज की जटिल समस्याओं का समाधान संभव होता है। मैं युवाओं का आह्वान करता हूँ कि वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती तकनीकों को अपनाकर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और वैश्विक पटल पर स्थापित करें।”

    अतिथियों का स्वागत करते हुए सीआईआई छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के अध्यक्ष एवं बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के निदेशक बजरंग गोयल ने कहा कि औद्योगिक प्रतिस्पर्धा के लिए युवाओं को उद्योग की वास्तविक जरूरतों से जोड़ना आवश्यक है। विषय प्रवर्तन करते हुए यंग इंडियंस (Yi) रायपुर के चेयरमैन एवं रामा टीएमटी के निदेशक पंकज सोमानी ने कहा कि ‘वी कैन, वी विल’ के संकल्प के साथ यह आयोजन युवाओं को पूंजी निवेश, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सफल उद्यम स्थापित करने की प्रेरणा देने के लिए किया गया है।

    सम्मेलन के प्रथम सत्र ‘द यंग कैपिटलिस्ट’ में सुऐश्वर्या गोयल (संस्थापक, विस्टेरिया मीडिया), अभिनव जैन (एमडी व सीईओ, जिनकुशल इंडस्ट्रीज लिमिटेड), अभिषेक जायसवाल (फंड मैनेजर, फिनएवेन्यू) ने पूंजी प्रबंधन व व्यापार विस्तार पर मार्गदर्शन दिया। इसके पश्चात प्रेरक वक्ता राहुल कपूर ने नेतृत्व क्षमता पर सत्र लिया। दोपहर के सत्र में एआई रेल्म टेक्नोलॉजीज के संस्थापक राउल जॉन अजू ने ‘फ्यूचर ऑफ एआई’ पर और ‘यूनिकॉर्न माइंडसेट’ सत्र में अर्जुन वैद्य (संस्थापक, डॉ. वैद्यज), कुशल अग्रवाल (सह-संस्थापक, ज़ोक्सोडे) और सुसृष्टि तनवानी (सह-संस्थापक एवं सीईओ, इंडो एरा) ने स्टार्टअप्स के विस्तार पर अनुभव साझा किए।

    समारोह के समापन चरण में यंग इंडियंस (Yi) रायपुर के को-चेयर एवं पासरी रिफ्रैक्टरीज के निदेशक कवित पसारी ने दिन भर चले विचार-विमर्श पर सारगर्भित निष्कर्ष प्रस्तुत किए। इसके उपरांत आदित्य अग्रवाल, को-चेयर, (Yi Yuva vertical ) द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद सहयोगी संस्थाओं के सम्मान और एक ऊर्जावान म्यूजिकल बैंड प्रस्तुति के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ में 11 साल बाद राष्ट्रीय निर्वाचन सम्मेलन, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की डिप्टी CM अरुण साव ने की समीक्षा, जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान

    गणेश चतुर्थी का पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM साय ने सक्ती जिले को दी 122 करोड़ की सौगात

    भूपेश बघेल के निवास में धूमधाम से मनाया गया तीजा पोरा तिहार, लोक गीतों पर जमकर थिरकीं कांग्रेस महिला विधायक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.