सरगुजा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को रायगढ़ जिले के दूरस्थ और बस-विहीन इलाकों में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ किया। नई बस सेवाओं के शुरू होने से अब हजारों ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार तक आसानी से पहुंच मिल सकेगी।
अंबिकापुर बस स्टैंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह और निगम महापौर मंजूषा भगत ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले चरण में तीन रूटों पर बस सेवाएं प्रारंभ की गई हैं।
ग्रामीण जनता को मिलेगा सीधा लाभ
महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि यह योजना ग्रामीणों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि कई इलाकों में अब तक किसी भी प्रकार का नियमित परिवहन उपलब्ध नहीं था। उन्होंने इसे ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।
Read Also- सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की निर्णायक बैठक: कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी
दिव्यांग एवं गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा
कार्यक्रम में महापौर के आग्रह पर बस संचालकों ने दिव्यांगजन और गर्भवती महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा देने की घोषणा की। सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा है।
योजना के प्रमुख लाभ
- ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा
- छात्रों की स्कूल–कॉलेज आने-जाने की समस्या कम होगी
- मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी
- दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं को निशुल्क यात्रा
- परिवहन खर्च में कमी
इन तीन रूटों पर शुरू हुई बस सेवाएं
- बगीचा–सीतापुर (जुजगु, महादेवडांड, गिरहुलडीह, भारतपुर, ललितपुर) – 65 किमी
- महादेवडांड–सीतापुर (गुड़लु, छिरोपारा, बेनई, गिरहुलडीह, मरकट, भारतपुर, नौनियाटांगर, ललितपुर, गुलगुमा, रजौटी) – 33 किमी
-
बांदा–अंबिकापुर (बरियों, चारपारा, ककना, सिधमा, अखोरा, अखोराखुर्द, रूखपुर, चिखलाडीह, नर्मदापुर, सरगवां) – 32 किमी




