Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » किश्तवाड़ के रतले हाइड्रो प्रोजेक्ट पर सुरक्षा चिंता, 29 मजदूरों के टेरर और आपराधिक लिंक सामने आए

    किश्तवाड़ के रतले हाइड्रो प्रोजेक्ट पर सुरक्षा चिंता, 29 मजदूरों के टेरर और आपराधिक लिंक सामने आए

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 20, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    किश्तवाड़. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर बन रहे रतले हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता सामने आई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, परियोजना में कार्यरत 29 मजदूरों के आतंकवाद और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लिंक पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे कर्मचारी देश विरोधी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं, जिससे प्रोजेक्ट की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

    पुलिस ने निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी को पत्र लिखकर इन कर्मचारियों की नियुक्ति पर दोबारा विचार करने को कहा है। पुलिस का मानना है कि संदिग्ध पृष्ठभूमि वाले मजदूर परियोजना की सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकते हैं, इसलिए उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी जरूरी है।

    850 मेगावॉट क्षमता वाला यह रतले हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट नेशनल हाइड्रो पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड और जम्मू-कश्मीर सरकार का संयुक्त उपक्रम है। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 3700 करोड़ रुपये है। निर्माण कार्य का जिम्मा मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को सौंपा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी।

    पुलिस जांच के अनुसार, यह मामला 1 नवंबर को मजदूरों के सत्यापन के दौरान सामने आया, जिसकी जानकारी अब सार्वजनिक हुई है। जांच में पाया गया कि 29 मजदूरों में से पांच मजदूर सक्रिय या सरेंडर कर चुके आतंकियों के रिश्तेदार हैं। एक कर्मचारी का चाचा हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी मोहम्मद अमीन है, जो प्रोजेक्ट में काम कर रहे दो अन्य मजदूरों का भाई भी बताया गया है। एक अन्य कर्मचारी के पिता पूर्व आतंकी रहे हैं, जिन्होंने सरेंडर किया था, जबकि एक मजदूर के पिता की पहचान ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में दर्ज है। शेष 24 मजदूरों के खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड पाया गया है।

    इस संबंध में किश्तवाड़ के एसएसपी नरेश सिंह ने मेघा इंजीनियरिंग के प्रबंधक को पत्र लिखकर चिंता जताई थी। पत्र में कहा गया कि हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं और दुश्मन देशों के निशाने पर रहते हैं। ऐसे में संदिग्ध पृष्ठभूमि वाले मजदूरों की नियुक्ति पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।

    वहीं मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने पुलिस के पत्र का जवाब देते हुए कहा है कि इन मजदूरों को हटाना कठिन है, क्योंकि वे स्वयं आतंकवादी या ओवर ग्राउंड वर्कर नहीं हैं और उनके खिलाफ किसी आपराधिक मामले में दोष सिद्ध नहीं हुआ है। हालांकि कंपनी ने आश्वासन दिया है कि संबंधित कर्मचारियों की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.