रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 24 दिसंबर को सामाजिक और आदिवासी संगठनों के साझा मंच ‘सर्व समाज’ ने प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया है। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स चैम्बर्स ने भी अपना समर्थन दिया है। कई व्यापारी राजधानी रायपुर में जयस्तंभ चौक सहित प्रमुख मार्गों में दुकानें बंद कराने निकले हैं। उनके साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।
यह बंद कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में हाल ही में हुए सांप्रदायिक विवाद और प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में बुलाया गया है। सर्व समाज का आरोप है कि आमाबेड़ा में धर्मांतरण को लेकर हुए विवाद के बाद प्रशासन का रवैया एकतरफा रहा है। संगठनों का कहना है कि आदिवासियों की आस्था और परंपराओं पर चोट पहुंचाई जा रही है।
कांकेर में बुधवार को सुबह 11 बजे वंदे मातरम स्थल से कांकेर डोम तक रैली निकाली जाएगी। रैली में सर्व समाज के लोग शामिल होंगे। जहां वे सर्व समाज ने 5 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।




