नई दिल्ली: उत्तर भारत में घने कोहरे तथा शीतलहर के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें 24 दिसंबर को भी कई घंटों की देरी से चल रही हैं, जिनमें राजधानी एक्सप्रेस सहित तेज रफ्तार ट्रेनें शामिल हैं।
पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है तथा घना कोहरा छाया हुआ है। इससे जनजीवन प्रभावित होने के साथ सड़क एवं रेल परिवहन बाधित हो रहा है। स्टेशनों पर ठंड में ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों की स्थिति दयनीय है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनें भी प्रभावित हैं। कोहरे के कारण देरी से चल रही कुछ प्रमुख ट्रेनें इस प्रकार हैं:
– 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस: 11 घंटे देरी
– 22824 भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस: 6:30 घंटे देरी
– नई दिल्ली राजेंद्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस: 8:30 घंटे देरी
– 12314 नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस: 11:30 घंटे देरी
– 12260 बीकानेर सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस: 6 घंटे देरी
– 12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस: 9 घंटे देरी
– 15483 अलीपुरद्वार दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस: 26 घंटे देरी
– 12274 नई दिल्ली हावड़ा दुरंतो: 12 घंटे देरी
– 12878 नई दिल्ली रांची गरीब रथ एक्सप्रेस: 12 घंटे देरी
इसके अलावा कई अन्य मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनें 2 से 15 घंटे तक देरी से चल रही हैं।




