Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राज्य के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची राजपत्र में प्रकाशित

    August 5, 2026

    ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी

    August 5, 2026

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्य के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची राजपत्र में प्रकाशित
    • ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
    • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न
    • आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट पर शराब बिक्री के मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
    • जेल सुधार की दिशा में बड़ा कदम, डीजी हिमांशु गुप्ता ने केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण
    • राजधानी की सुरक्षा और चाक-चौबंद कानून-व्यवस्था के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री को लिखा पत्र
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बंगाल में एसआईआर सुनवाई शुरू, मुख्य चुनाव अधिकारी को वाई प्लस सुरक्षा, 58 लाख नाम हटाए गए

    बंगाल में एसआईआर सुनवाई शुरू, मुख्य चुनाव अधिकारी को वाई प्लस सुरक्षा, 58 लाख नाम हटाए गए

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 28, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments3 Mins Read

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सुनवाई प्रक्रिया शुरू होते ही राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल को केंद्रीय सुरक्षा प्रदान की गई है। गृह मंत्रालय ने उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी है। इसके साथ ही सीईओ कार्यालय के बाहर भी केंद्रीय बल तैनात कर दिया गया है।

    गौरतलब है कि तृणमूल समर्थक बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा एसआईआर के विरोध में पिछले कुछ दिनों से सीईओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जा रहा है। शनिवार सुबह 11 बजे से राज्य के 3,234 केंद्रों पर लगभग 4,500 सूक्ष्म पर्यवेक्षकों की निगरानी में सुनवाई शुरू हुई। सुनवाई केंद्रों में केवल सूक्ष्म पर्यवेक्षकों, बीएलओ, चुनाव पंजीकरण अधिकारियों और सहायक चुनाव पंजीकरण अधिकारियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है।

    सूची से हटाए गए 58 लाख नाम
    सुनवाई के पहले चरण में उन 32 लाख लोगों को बुलाया जा रहा है, जिनके नाम 2002 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं थे या जिनका उससे कोई लिंक नहीं पाया गया। गणना प्रपत्रों के वितरण और जमा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 16 दिसंबर को मसौदा मतदाता सूची जारी की गई थी। इस सूची से 58 लाख से अधिक मृत, स्थानांतरित और फर्जी मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

    तृणमूल सांसद के परिवार को नोटिस
    बारासात से तृणमूल कांग्रेस सांसद काकुली घोष दस्तीदार के परिवार के चार सदस्यों को एसआईआर से संबंधित सुनवाई का नोटिस जारी किया गया है। सांसद काकुली घोष ने चुनाव आयोग पर उनके परिवार को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह चार बार की सांसद हैं, उनके दोनों बेटे सरकारी कर्मचारी हैं और उनके दिवंगत पति सुदर्शन घोष दस्तीदार राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य रह चुके हैं, इसके बावजूद परिवार को सुनवाई के लिए बुलाया गया है।

    लेनदारों के डर से बीएलओ के भागने का मामला
    पूर्व बर्द्धमान जिले के कटवा क्षेत्र में बीएलओ अमित कुमार मंडल के लापता होने को लेकर स्थानीय पुलिस ने चुनाव आयोग को रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वह एसआईआर कार्य के दबाव के कारण नहीं, बल्कि लेनदारों के डर से भागा था।

    अब सीएए प्रमाणपत्र भी मान्य
    एसआईआर मामलों की सुनवाई शुरू होने से ठीक पहले चुनाव आयोग ने बड़ा निर्णय लेते हुए आवश्यक दस्तावेजों की सूची में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत जारी प्रमाणपत्र को भी शामिल करने की घोषणा की है। इस फैसले से विशेष रूप से शरणार्थी मतुआ समुदाय के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि पहले एसआईआर के लिए मांगे गए दस्तावेजों में सीएए प्रमाणपत्र शामिल नहीं था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.