Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राज्य के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची राजपत्र में प्रकाशित

    August 5, 2026

    ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी

    August 5, 2026

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्य के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची राजपत्र में प्रकाशित
    • ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
    • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न
    • आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट पर शराब बिक्री के मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
    • जेल सुधार की दिशा में बड़ा कदम, डीजी हिमांशु गुप्ता ने केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण
    • राजधानी की सुरक्षा और चाक-चौबंद कानून-व्यवस्था के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री को लिखा पत्र
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नववर्ष 2026 के जश्न में बिरयानी बनी पहली पसंद, फूड डिलीवरी पर बनाया रिकॉर्ड मांग

    नववर्ष 2026 के जश्न में बिरयानी बनी पहली पसंद, फूड डिलीवरी पर बनाया रिकॉर्ड मांग

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 2, 2026 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली। नए साल 2026 के स्वागत में लोगों ने अपने-अपने अंदाज में जश्न मनाया। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने पसंदीदा व्यंजन बिरयानी के साथ नववर्ष का स्वागत किया। नववर्ष की पूर्व संध्या पर बिरयानी की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।

    फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी के अनुसार बुधवार रात आठ बजे से पहले हर मिनट औसतन 1336 बिरयानी के ऑर्डर दिए गए। कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक शाम साढ़े सात बजे तक बिरयानी के कुल 2,18,993 ऑर्डर दर्ज किए गए। इनमें भुवनेश्वर का एक विशेष ऑर्डर भी शामिल रहा, जहां एक मेजबान ने पार्टी के लिए 16 किलो बिरयानी मंगाई।

    आंकड़ों से स्पष्ट है कि बिरयानी भारतीयों की सबसे पसंदीदा डिश बनी हुई है। वर्ष 2025 में बिरयानी के कुल 9.3 करोड़ ऑर्डर दिए गए, यानी औसतन हर सेकंड 3.25 ऑर्डर। यह दर्शाता है कि उत्सवों और खास मौकों पर बिरयानी की मांग पिज्जा और बर्गर जैसी लोकप्रिय डिशों के बराबर पहुंच चुकी है।

    स्विगी के आंकड़ों के अनुसार बुधवार रात साढ़े आठ बजे तक 2.18 लाख से अधिक पिज्जा डिलीवर किए गए, जबकि बर्गर के 2.16 लाख ऑर्डर पूरे किए गए। जैसे-जैसे रात बढ़ी, मिठाइयों की मांग में भी इजाफा देखने को मिला।

    रसमलाई, गुलाब जामुन और गाजर का हलवा रात साढ़े दस बजे तक सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली शीर्ष मिठाइयों में शामिल रहे। स्विगी और जोमैटो जैसे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर ऑर्डर में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

    हालांकि इस दौरान गिग वर्करों के एक वर्ग द्वारा बेहतर भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल भी की गई, जिसका फूड डिलीवरी सेवाओं पर मामूली असर पड़ा। इसके बावजूद नववर्ष के जश्न में खाने-पीने के ऑर्डर का उत्साह चरम पर रहा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.