Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    हमारे प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कौशल के जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 20, 2026

    आंदोलन से एक दिन पहले JDA का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य मंत्री से सकारात्मक वार्ता के बाद 7 दिन के लिए टली अनिश्चितकालीन हड़ताल

    September 20, 2026

    CM हेल्पलाइन की शिकायत पर एक्शन, कोलबिर्रा में अवैध रेत परिवहन करते 5 ट्रैक्टर जब्त

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हमारे प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कौशल के जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • आंदोलन से एक दिन पहले JDA का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य मंत्री से सकारात्मक वार्ता के बाद 7 दिन के लिए टली अनिश्चितकालीन हड़ताल
    • CM हेल्पलाइन की शिकायत पर एक्शन, कोलबिर्रा में अवैध रेत परिवहन करते 5 ट्रैक्टर जब्त
    • ओडिशा दौरे पर CM साय की मुख्यमंत्री मोहन माझी से मुलाकात, विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर चर्चा
    • गणेशोत्सव को लेकर रायपुर में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 19 मार्गों पर मध्यम-भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक, जानें पूरी डिटेल
    • जहां पानी के लिए लगती थी लंबी कतार, अब घर-घर पहुंचा नल कनेक्शन
    • नकली गुटखा कारोबार पर GST का शिकंजा, कुम्हारी फैक्ट्री से 30 बोरा माल बरामद
    • रायपुर में बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी! ढेबर परिवार से मांगे 50 करोड़, पुलिस ने शुरू की जांच
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 20
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » आंदोलन से एक दिन पहले JDA का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य मंत्री से सकारात्मक वार्ता के बाद 7 दिन के लिए टली अनिश्चितकालीन हड़ताल

    आंदोलन से एक दिन पहले JDA का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य मंत्री से सकारात्मक वार्ता के बाद 7 दिन के लिए टली अनिश्चितकालीन हड़ताल

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 20, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA), छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल की स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ प्रदेश के चिकित्सकों और जूनियर डॉक्टरों से जुड़े विभिन्न प्रमुख मुद्दों को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। वार्ता के दौरान JDA द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

    स्वास्थ्य मंत्री ने मांगों के निराकरण के लिए 7 दिन का समय मांगा और आश्वासन दिया कि इस अवधि में मांगों के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। JDA ने स्वास्थ्य मंत्री द्वारा मांगे गए 7 दिनों के समय को स्वीकार करते हुए हड़ताल को फिलहाल आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

    कल से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल 7 दिन के लिए टली

    JDA की जनरल बॉडी मीटिंग में लिए गए सामूहिक निर्णय के अनुसार, 21 सितंबर 2026 से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को फिलहाल 7 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इस अवधि में सभी चिकित्सक अपनी नियमित चिकित्सा सेवाएं और ड्यूटी जारी रखते हुए सरकार के समक्ष अपनी मांगों को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठाते रहेंगे।

    इस दौरान JDA की ओर से शांतिपूर्ण विरोध कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें Black Ribbon Protest, Candle March, रैली एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन सहित अन्य लोकतांत्रिक विरोध कार्यक्रम शामिल हैं।

    JDA ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन और उनके द्वारा मांगे गए समय के सम्मान में लिया गया है। संगठन ने कहा कि सरकार के साथ सार्थक संवाद और समाधान की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही है।

    7 दिन बाद तय होगी आगे की रणनीति

    JDA ने उम्मीद जताई है कि स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के अनुरूप आगामी 7 दिनों के भीतर प्रमुख मांगों के निराकरण की दिशा में ठोस निर्णय लिया जाएगा। यदि निर्धारित अवधि में मांगों का अपेक्षित निराकरण नहीं होता है, तो JDA की जनरल बॉडी आगे की रणनीति पर सामूहिक निर्णय लेगी।

    संगठन ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल सहित अन्य लोकतांत्रिक आंदोलनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं। JDA ने सरकार से सकारात्मक एवं त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताते हुए कहा कि मरीजों के हित और चिकित्सा सेवाओं की निरंतरता संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में बनी रहेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    CM हेल्पलाइन की शिकायत पर एक्शन, कोलबिर्रा में अवैध रेत परिवहन करते 5 ट्रैक्टर जब्त

    ओडिशा दौरे पर CM साय की मुख्यमंत्री मोहन माझी से मुलाकात, विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर चर्चा

    गणेशोत्सव को लेकर रायपुर में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 19 मार्गों पर मध्यम-भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक, जानें पूरी डिटेल

    जहां पानी के लिए लगती थी लंबी कतार, अब घर-घर पहुंचा नल कनेक्शन

    नकली गुटखा कारोबार पर GST का शिकंजा, कुम्हारी फैक्ट्री से 30 बोरा माल बरामद

    रायपुर में बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी! ढेबर परिवार से मांगे 50 करोड़, पुलिस ने शुरू की जांच

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.