Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM साय ने 20-20 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान

    August 1, 2026

    डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, रायपुर में कल होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

    August 1, 2026

    रुद्राभिषेक के लिए ये हैं सबसे शुभ तिथियां, जानें कब मिलेगा महादेव का विशेष आशीर्वाद

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM साय ने 20-20 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान
    • डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, रायपुर में कल होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
    • रुद्राभिषेक के लिए ये हैं सबसे शुभ तिथियां, जानें कब मिलेगा महादेव का विशेष आशीर्वाद
    • कुलगाम में छत्तीसगढ़ के मजदूरों की हत्या पर गरमाई सियासत, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए सवाल
    • कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वालों के लिए मोहन सरकार का बड़ा ऐलान
    • केरसई में निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता का केंद्र
    • 11 अगस्त को लॉन्च होगी नई गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज K100 Pro Max
    • कटघोरा अटल प्रतिमा विवाद पर गरमाई सियासत, विधायक अजय चंद्राकर ने उठाई प्रदेशव्यापी जांच की मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर में रेप के आरोपी के घर-दुकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बुजुर्ग ने बच्ची संग 5 दिनों तक किया था दुष्कर्म

    रायपुर में रेप के आरोपी के घर-दुकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बुजुर्ग ने बच्ची संग 5 दिनों तक किया था दुष्कर्म

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 21, 2026 अपराध No Comments3 Mins Read

    रायपुर। राजधानी रायपुर में 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के जघन्य मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 65 वर्षीय आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी के अवैध घर और दुकान को ध्वस्त कर दिया। आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने लगातार पांच दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना के उजागर होने के बाद जहां पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वहीं नगर निगम और जिला प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर चलाकर कड़ा संदेश दिया है।

    आरोपी स्थानीय मोहल्ले में चूड़ी और छोटी-मोटी वस्तुएँ बेचने का काम करता था। उसकी दुकान पर चॉकलेट, नड्डा और मुर्रा भी उपलब्ध रहते थे जिनका लालच देकर वह बच्ची को अपनी दुकान और घर की ओर खींचता था। बच्ची जब भी वहां जाती, आरोपी उसे लालच देकर अपने घर ले जाता और वहां उसके साथ लगातार पांच दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। यह अमानवीय कृत्य 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच चलता रहा, जिसका बच्ची ने किसी से खुलकर जिक्र नहीं किया, लेकिन फिर बच्ची ने नहाते समय अपनी चाची को दर्द होने की बात बताई। सिविल लाइन पुलिस ने बच्ची के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

    नोटिस के बाद चला बुलडोजर

    घटना के सार्वजनिक होने के बाद रायपुर नगर निगम ने आरोपी के घर और दुकान की भौतिक जांच की। निरीक्षण में पता चला कि आरोपी द्वारा नगर निगम के नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध निर्माण किया गया था। इसके बाद निगम की टीम ने नियमानुसार सात दिन पूर्व नोटिस जारी कर दिया, जिसे आरोपी के घर पर चस्पा भी किया गया था। नोटिस की अवधि समाप्त होते ही आज नगर निगम और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया और पूरी संरचना को जमींदोज कर दिया। यह कार्रवाई लगभग एक घंटे तक चली और आसपास के रहवासियों की भीड़ ने इसे देखा।

    महापौर मीनल चौबे खुद मौके पर पहुंचीं

    इस गंभीर मामले को देखते हुए रायपुर की महापौर मीनल चौबे भी मौके पर मौजूद रहीं। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस तरह के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि, नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है और अवैध निर्माण के खिलाफ यह कार्रवाई उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM साय ने 20-20 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान

    डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, रायपुर में कल होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

    कुलगाम में छत्तीसगढ़ के मजदूरों की हत्या पर गरमाई सियासत, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए सवाल

    केरसई में निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता का केंद्र

    कटघोरा अटल प्रतिमा विवाद पर गरमाई सियासत, विधायक अजय चंद्राकर ने उठाई प्रदेशव्यापी जांच की मांग

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.