Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने किया हंगामा, शासकीय कार्य में बाधा पर केस दर्ज

    September 16, 2026

    रायपुर कमिश्नरेट में पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट…

    September 16, 2026

    कांग्रेस में गुटबाजी पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का पलटवार, बोले- BJP का बनाया हुआ है नैरेटिव

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने किया हंगामा, शासकीय कार्य में बाधा पर केस दर्ज
    • रायपुर कमिश्नरेट में पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट…
    • कांग्रेस में गुटबाजी पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का पलटवार, बोले- BJP का बनाया हुआ है नैरेटिव
    • PM मोदी के जन्मदिन पर ‘जल जन सेवा संकल्प यात्रा’, 100 युवाओं की टीम वडनगर के लिए रवाना, CM साय ने दिखाई हरी झंडी
    • वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की पहल, टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन पर वैश्विक विशेषज्ञों से चर्चा
    • जनजातीय संस्कृति और स्थानीय आजीविका को पर्यटन से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल
    • हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मंत्री राजेश अग्रवाल
    • देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 16
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » इंद्रावती नदी पार करते समय पलटी नाव, ग्रामीणों ने दो की बचाई जान, चार अब भी लापता

    इंद्रावती नदी पार करते समय पलटी नाव, ग्रामीणों ने दो की बचाई जान, चार अब भी लापता

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 22, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम उसपरी के पास इंद्रावती नदी पार करते समय एक नाव पलट गई, जिससे नाव में सवार 6 ग्रामीणों में से 4 लोग नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे में 2 लोगों को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया, जबकि 4 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 2 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल हैं।

    जानकारी के मुताबिक, भैरमगढ़ ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे ग्रामीण आज भी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाजार आने-जाने इंद्रावती नदी पार करने के लिए नाव पर निर्भर हैं। बुधवार को सभी ग्रामीण बाजार से खरीदारी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नदी के बीच पहुंचते ही नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।ग्रामीणों की तत्परता से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन चार लोग नदी के तेज बहाव में बह गए। घटना शाम के समय की होने के कारण तत्काल रेस्क्यू में दिक्कतें आईं।

    प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू

    भैरमगढ़ एसडीएम प्रकाश सर्वे ने लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से नाव पलटने और लोगों के लापता होने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना किया गया। आसपास के ग्रामीणों की भी मदद ली जा रही है। अंधेरा होने के कारण देर रात तक सीमित सफलता मिली है, जबकि गुरुवार सुबह से दोबारा सर्च ऑपरेशन तेज किया जाएगा।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने किया हंगामा, शासकीय कार्य में बाधा पर केस दर्ज

    रायपुर कमिश्नरेट में पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट…

    कांग्रेस में गुटबाजी पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का पलटवार, बोले- BJP का बनाया हुआ है नैरेटिव

    PM मोदी के जन्मदिन पर ‘जल जन सेवा संकल्प यात्रा’, 100 युवाओं की टीम वडनगर के लिए रवाना, CM साय ने दिखाई हरी झंडी

    वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की पहल, टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन पर वैश्विक विशेषज्ञों से चर्चा

    जनजातीय संस्कृति और स्थानीय आजीविका को पर्यटन से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.