भिलाई। शहर के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिस्कोल कंपनी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। आज सुबह काम के दौरान एक श्रमिक की दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना पर जामुल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, मामला भिलाई – 3 थाना क्षेत्र का है। कंपनी में फर्स्ट शिफ्ट में काम करने आया गणेश नगर, वार्ड- 5, जामुल निवासी लेखु कौशल (34 वर्षीय) सुबद 6:30 के आस-पास हादसे का शिकार हुआ। क्रेन से लोहे का सामान हटाते वक्त लेखु इंबैलेंस हो कर नीचे गिर गया, जिसके बाद भारी जॉब गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर ही है और घटना के बारे में मौके पर मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।




