रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना धरमजयगढ़ से कापू मेन रोड पर घटित हुई। जहां पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इससे मौके पर उसकी जान चली गई। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक उंकादांड का रहने वाला ललित विश्वकर्मा (32 साल) शनिवार सुबह खम्हार रोजी मजदूरी करने के लिए के लिए आया था। दिन भर काम के बाद रात तकरीबन 8 बजे वह अपने घर पैदल जा रहा था।
तभी तेज रफ्तार वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त टक्कर मार दिया। इससे ललित गिर गया और वाहन के चक्के उसके सिर के ऊपर से गुजर गए।
वहीं बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद एक पिकअप वाहन को तेज रफ्तार में खम्हार की ओर भागते देखा गया है। जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि उसी पिकअप चालक ने घटना को अंजाम दिया होगा। फिलहाल मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है




