रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में एक युवक से मारपीट कर लूटपाट की घटना सामने आई है। बदमाशों ने युवक से मोबाइल और पैसे लेकर फरार हो गए। अज्ञात बदमाशों ने युवक के सिर पर चाकू से हमला कर दिए। युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के मुताबिक घटना रायपुर के नहरपारा निवासी गजालुद्दीन के साथ हुई है। गजालुद्दीन नागपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था।. इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक उसके पास पहुंचे और पहले उससे विवाद किया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।
हमलावरों ने अचानक चाकू निकालकर गजालुद्दीन के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद बदमाशों ने युवक के करीब 8 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में गजालुद्दीन प्लेटफॉर्म पर ही गिर पड़ा।उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।




