जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती की अर्धनग्न लाश मिली है। बताया जा रहा है शारीरिक समबन्ध बनाने के बाद हत्या कर युवती को खेत में फेंक दिया गया। घटना की जांच में जुटी नवागढ़ पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पीपरा में आज सुबह खार में लोगों ने 21 वर्षीय युवती का अर्धनग्न शव देखा। युवती का शव कीचड़ से सना हुआ था। लोगों से मिली सूचना पर मौके पर पहुंची नवागढ़ पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने कार्रवाई को अंजाम देने के बाद पीएम के लिए शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ भेजा। युवती की पहचान पूनम के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया सहमति से शारीरिक संबंध बनाना पाया गया है, क्योंकि युवती के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। इसके साथ जांच के दौरान एक संदेही का नाम सामने आया है, जिसे पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसके साथ मामले में शामिल एक अन्य की तलाश की जा रही है।




