Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सेवा भूमि पर भू-स्वामी अधिकार का दावा खारिज, हाईकोर्ट ने सुनाया अहम निर्णय

    July 24, 2026

    महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल, सीएसआर से मजबूत होंगे पोषण और बाल विकास कार्यक्रम

    July 24, 2026

    यॉर्कशायर से जुड़े कुलदीप यादव, इंग्लैंड में खेलेंगे वन-डे कप और काउंटी चैंपियनशिप

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा भूमि पर भू-स्वामी अधिकार का दावा खारिज, हाईकोर्ट ने सुनाया अहम निर्णय
    • महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल, सीएसआर से मजबूत होंगे पोषण और बाल विकास कार्यक्रम
    • यॉर्कशायर से जुड़े कुलदीप यादव, इंग्लैंड में खेलेंगे वन-डे कप और काउंटी चैंपियनशिप
    • पुलिस के आश्वासन के बाद कांग्रेस ने खत्म किया धरना, दीपक बैज ने की घोषणा
    • आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगी नई प्रगति रिपोर्ट
    • पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून
    • रायपुर में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 20 ट्रक-ट्रेलरों पर चालानी कार्रवाई
    • रास्ता रोककर युवक की आंखों में झोंकी मिर्च, लूट की कोशिश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 7, 2026 अपराध No Comments2 Mins Read

    दुर्ग। जिले के समोदा गांव में अफीम की अवैध खेती के मामले में अब कार्रवाई तेज हो गई है। मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की एंट्री हो गई है और भाजपा नेता विनायक ताम्रकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी उन्हें संगठन से सस्पेंड कर दिया है।

    बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद 6 मार्च को समोदा गांव स्थित खेत में रेड की गई थी। कार्रवाई के दौरान करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम के पौधे मिले थे। यह खेत भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े नेताओं के नाम से बताया जा रहा है, जिसके बाद मामला राजनीतिक रूप लेता चला गया।

    घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग भी खेत की ओर पहुंचने लगे। पुलिस ने जांच और सुरक्षा का हवाला देते हुए लोगों को खेत में जाने से रोका, जिसके चलते कुछ देर के लिए पुलिस और ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

    मामले को लेकर भाजपा नेता विनायक ताम्रकर का कहना है कि उन्हें अफीम की खेती की कोई जानकारी नहीं थी। उनका दावा है कि जमीन अधिया प्रथा (आधी फसल के बंटवारे) पर खेती के लिए दी गई थी।

    वहीं, विनायक ताम्रकर के निलंबन पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने मीडिया से कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और गैरकानूनी काम करने वालों पर कार्रवाई होगी। कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने का काम कांग्रेस करती रही है और अपराध के साथ उसकी संलिप्तता जगजाहिर है।

    राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर भाजपा द्वारा लगाए गए पोस्टर पर भी डिप्टी सीएम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस की वास्तविक स्थिति को देखते हुए पोस्टर जारी किया है। कई कांग्रेस नेताओं की उम्मीदें पूरी नहीं हुईं और फूलो देवी नेताम उन पर भारी पड़ीं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में आज भी परिवारवाद हावी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.