Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –

    September 5, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक
    • शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष
    • CM साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने पर हुई चर्चा
    • शिक्षक दिवस विशेष: नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी
    • रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण
    • मास्टर्स हॉकी कप 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, फाइनल में बनाई जगह
    • AAP छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  

    धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 24, 2026 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    धार्मिक नगरी में साध्वी और नगर पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप
    धार्मिक नगरी में साध्वी और नगर पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप

    बिलासपुर। धार्मिक नगरी रतनपुर में एक साध्वी और नगर पालिका अध्यक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। साध्वी पद्मिनीपुरी द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद विवाद अब पुलिस प्रशासन तक पहुंच गया है। मामले ने धार्मिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना दिया है।

    श्रद्धालुओं के बीच उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया

    साध्वी पद्मिनीपुरी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप उनके धार्मिक जीवन और साधना को लेकर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। साध्वी का कहना है कि उन्हें शराब और गांजा सेवन करने वाली बताकर श्रद्धालुओं के बीच उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया तथा भक्तों को उनके खिलाफ भड़काया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

    साध्वी ने यह भी कहा कि एक धार्मिक आयोजन में संत-महात्माओं की उपस्थिति के दौरान अध्यक्ष द्वारा उनका हाथ पकड़कर हटाने की कोशिश की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि रतनपुर में उनके तिलक-चंदन धारण करने, धार्मिक अनुष्ठान करने और हनुमान मंदिर में निवास करने तक का विरोध किया जाता है। इससे उनकी धार्मिक स्वतंत्रता और संत परंपरा की गरिमा प्रभावित हो रही है।

    उज्जैन से संत दीक्षा प्राप्त करने वाली साध्वी पद्मिनीपुरी वर्तमान में चपोरा स्थित एक मठ में साधना कर रही हैं। उनका कहना है कि लगातार हो रहे विरोध और आरोपों से वे मानसिक रूप से परेशान हैं तथा अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

    महिला पहले भी कई लोगों को ब्लैकमेल कर चुकी है

    वहीं नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने साध्वी के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया है। एसपी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने भी निष्पक्ष जांच की मांग की। अध्यक्ष का आरोप है कि संबंधित महिला पहले भी कई लोगों को ब्लैकमेल कर चुकी है। उन्होंने दावा किया कि गिरीजानंद हनुमान मंदिर के एक पुजारी को कथित रूप से ब्लैकमेल कर जमीन हासिल की गई थी और बाद में समझौते के नाम पर मामले को समाप्त किया गया।

    रतनपुर, जो अपनी प्राचीन धार्मिक परंपराओं और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है, वहां संत समाज और जनप्रतिनिधि के बीच उपजा यह विवाद अब धार्मिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है। दोनों पक्षों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। ऐसे में पूरे मामले की सच्चाई अब जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    जन्माष्टमी की तैयारी में हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलसा

    ACB का बड़ा एक्शन: प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी कटघोरा पुलिस

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    BEML को बड़ी मंजूरी: मुंगेली में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला HEMM प्लांट, शंकर लाल अग्रवाल बने स्वतंत्र निदेशक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.