Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों के डंप से हथियार, कारतूस और पेन ड्राइव बरामद

    July 18, 2026

    CSMCL घोटाले में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी पुलिस रिमांड पर

    July 18, 2026

    ‘कांग्रेस टेस्ट मैच में हजारों रन से हारी’, अविश्वास प्रस्ताव पर ओपी चौधरी का तंज

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों के डंप से हथियार, कारतूस और पेन ड्राइव बरामद
    • CSMCL घोटाले में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी पुलिस रिमांड पर
    • ‘कांग्रेस टेस्ट मैच में हजारों रन से हारी’, अविश्वास प्रस्ताव पर ओपी चौधरी का तंज
    • राष्ट्रीय मंच पर चमकी धमतरी की अभिनव पहल, सीएससी स्थापना दिवस पर PACS ड्रोन मॉडल को मिली विशेष पहचान
    • एक माह में ही जनता के भरोसे का सबसे सशक्त माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन, 42 हजार से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान
    • भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • भारत ने रचा इतिहास, पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण
    • रायपुर में स्मार्ट मीटर विवाद गरमाया, कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, July 18
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ‘कांग्रेस टेस्ट मैच में हजारों रन से हारी’, अविश्वास प्रस्ताव पर ओपी चौधरी का तंज

    ‘कांग्रेस टेस्ट मैच में हजारों रन से हारी’, अविश्वास प्रस्ताव पर ओपी चौधरी का तंज

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 18, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस “विचार शून्य और अध्ययन शून्य” पार्टी बन गई है। जो सरकार को आईना दिखाने आई थी, उसे ही सत्ता पक्ष ने जवाब देकर बेनकाब कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीतिक नैतिकता भी सदन में उजागर हो गई।

    ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में महिलाओं से किए गए वादे पूरे नहीं किए और अब महतारी वंदन योजना पर सवाल उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार 18 लाख पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिला सकी, जबकि अब उसी मुद्दे पर वर्तमान सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है।

    वित्त मंत्री ने कहा कि विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा में कांग्रेस हर मोर्चे पर कमजोर साबित हुई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस शुरुआत से ही मुकाबले में पिछड़ गई थी और अंत तक पूरी तरह निरुत्तर रही।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सदन में दिए गए जवाब की सराहना करते हुए चौधरी ने कहा कि उनकी पहचान सरल और सज्जन नेता की है, लेकिन जब राजनीतिक जवाब देने की बात आती है तो उनका अंदाज अलग होता है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री के जवाबों से कांग्रेस के पास कोई ठोस प्रतिवाद नहीं बचा।

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए ओपी चौधरी ने आरोप लगाया कि उन्होंने सरकार को “तानाशाह राजा” की तरह चलाया और आंतरिक सत्ता संघर्ष की कीमत जनता को चुकानी पड़ी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद आदिवासी समुदाय से राष्ट्रपति बनाने का अवसर नहीं मिला, जबकि भाजपा ने यह कर दिखाया। उन्होंने मुख्यमंत्री साय के भाषण को कांग्रेस पर प्रभावी राजनीतिक जवाब बताया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों के डंप से हथियार, कारतूस और पेन ड्राइव बरामद

    CSMCL घोटाले में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी पुलिस रिमांड पर

    राष्ट्रीय मंच पर चमकी धमतरी की अभिनव पहल, सीएससी स्थापना दिवस पर PACS ड्रोन मॉडल को मिली विशेष पहचान

    एक माह में ही जनता के भरोसे का सबसे सशक्त माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन, 42 हजार से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान

    भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर में स्मार्ट मीटर विवाद गरमाया, कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.