Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    Oppo A7 Pro Max में मिल सकता है 120Hz OLED डिस्प्ले, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स

    July 21, 2026

    पेपर लीक से लेकर अतिथि शिक्षकों के आंदोलन तक, शिव डहरिया ने सरकार पर साधा निशाना

    July 21, 2026

    पीएम फसल बीमा योजना के लिए 31 जुलाई तक आवेदन, धान समेत 9 फसलें शामिल

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Oppo A7 Pro Max में मिल सकता है 120Hz OLED डिस्प्ले, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स
    • पेपर लीक से लेकर अतिथि शिक्षकों के आंदोलन तक, शिव डहरिया ने सरकार पर साधा निशाना
    • पीएम फसल बीमा योजना के लिए 31 जुलाई तक आवेदन, धान समेत 9 फसलें शामिल
    • नारायणपुर के साथ बीजापुर उप जेल का होगा उन्नयन, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
    • मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
    • नीट और नई शिक्षा नीति के विरोध में रायपुर में छात्र आंदोलन तेज, कई संगठनों ने दिया समर्थन
    • 10 साल से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को हाईकोर्ट से राहत, 6 सप्ताह में फैसला करने के निर्देश
    • स्मार्ट मीटर और वंदे मातरम् पर सीएम साय का बड़ा बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, July 21
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » जीवित व्यक्ति को मृत मानने की गलती पड़ी भारी, हाईकोर्ट ने कमिश्नर का फैसला पलटा

    जीवित व्यक्ति को मृत मानने की गलती पड़ी भारी, हाईकोर्ट ने कमिश्नर का फैसला पलटा

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 20, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    बिलासपुर। सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड में मृत घोषित कर नौकरी से हटा दिया गया था. मामला हाई कोर्ट पहुंचा तो जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की सिंगल बेंच ने कमिश्नर के आदेश को त्रुटिपूर्ण मानते हुए निरस्त कर दिया है और मामले को दोबारा सुनवाई के लिए कमिश्नर कोर्ट भेज दिया है.

    कोटवार नियुक्ति को चुनौती

    दरअसल, जशपुर जिले के मनोरा तहसील के ग्राम गजमा निवासी मरियानुस एक्का को ग्राम पंचायत का कोटवार नियुक्त किया गया था. इस नियुक्ति को सुबोध कुमार तिर्की ने अनुविभागीय अधिकारी SDM के समक्ष चुनौती दी थी, जिसे SDM ने खारिज कर दिया था. इसके बाद, सुबोध तिर्की ने सरगुजा कमिश्नर कोर्ट में द्वितीय अपील प्रस्तुत की. मामले की सुनवाई के बाद कमिश्नर ने 18 जून 2018 को इस अपील को यह कहते हुए स्वीकार कर लिया कि मरियानुस एक्का अब इस दुनिया में नहीं हैं’ और उनकी कोटवार पद पर नियुक्ति निरस्त कर दी. कमिश्नर आदेश को चुनौती देते हुए कोटवार मरियानुस एक्का ने हाई कोर्ट बिलासपुर में याचिका लगाई. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया, कि सरगुजा कमिश्नर का आदेश पूरी तरह से गलत तथ्यों पर आधारित है. याचिकाकर्ता जीवित है और उसी ने यह याचिका दायर की है.

    मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने राज्य शासन को निर्देश दिया था कि वह जांच कर बताए कि याचिकाकर्ता जीवित है या नहीं. राज्य शासन की ओर से शासकीय अधिवक्ता केशव गुप्ता ने कोर्ट को जानकारी दी कि अधिकारियों से प्राप्त सूचना के अनुसार याचिकाकर्ता मरियानुस एक्का जीवित है.

    जस्टिस राकेश मोहन पांडेय के सिंगल बेंच ने सरगुजा कमिश्नर द्वारा 18 जून 2018 को पारित आदेश को रद्द कर दिया है. मामले को वापस सरगुजा कमिश्नर को भेजते हुए निर्देश दिया है कि इस मामले की दोबारा गुण-दोष के आधार पर कानून के अनुसार सुनवाई की जाए. कोर्ट ने, सभी पक्षकारों को 19 अगस्त 2026 को सरगुजा कमिश्नर के समक्ष उपस्थित होने कहा है.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    पेपर लीक से लेकर अतिथि शिक्षकों के आंदोलन तक, शिव डहरिया ने सरकार पर साधा निशाना

    पीएम फसल बीमा योजना के लिए 31 जुलाई तक आवेदन, धान समेत 9 फसलें शामिल

    नारायणपुर के साथ बीजापुर उप जेल का होगा उन्नयन, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    नीट और नई शिक्षा नीति के विरोध में रायपुर में छात्र आंदोलन तेज, कई संगठनों ने दिया समर्थन

    10 साल से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को हाईकोर्ट से राहत, 6 सप्ताह में फैसला करने के निर्देश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.