Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा

    July 22, 2026

    पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर

    July 22, 2026

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक्शन: बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक बनाने वाले दो गोदाम सील

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा
    • पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर
    • मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक्शन: बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक बनाने वाले दो गोदाम सील
    • कोल लेवी के बाद आबकारी घोटाले में भी रामगोपाल अग्रवाल पर शिकंजा, 25 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ
    • छत्तीसगढ़ कैडर की IFS अधिकारी सातोविशा समाजदार की NHRC में प्रतिनियुक्ति
    • रायपुर में राजनीतिक टकराव: कांग्रेस ने भाजपा और सरकार को घेरा, प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान
    • 53 करोड़ की बोगस बिलिंग के मास्टरमाइंड को राज्य GST ने किया गिरफ्तार, 3 अगस्त तक न्यायिक रिमांड
    • लोकसभा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया PDS बायोमेट्रिक का मुद्दा, केंद्र सरकार ने दिए वैकल्पिक व्यवस्था के स्पष्ट निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पीएम फसल बीमा योजना के लिए 31 जुलाई तक आवेदन, धान समेत 9 फसलें शामिल

    पीएम फसल बीमा योजना के लिए 31 जुलाई तक आवेदन, धान समेत 9 फसलें शामिल

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 21, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    गरियाबंद। खरीफ मौसम 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। कलेक्टर की अध्यक्षता में 16 जुलाई को आयोजित जिला स्तरीय पर्यवेक्षण समिति की बैठक में अधिकारियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में बताया गया कि छत्तीसगढ़ शासन ने खरीफ 2026 के लिए जिले में धान (सिंचित एवं असिंचित), मक्का, उड़द, मूंग, अरहर, मूंगफली, कोदो, कुटकी और रागी फसलों को अधिसूचित किया है। योजना का लाभ ऋणी, अऋणी, भू-धारक, बटाईदार और वनपट्टाधारी किसान उठा सकते हैं। जिले के लिए बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस को बीमा कंपनी के रूप में नामित किया गया है।

    फसलों के लिए निर्धारित प्रीमियम

    कृषि विभाग के अनुसार अनाज, दलहन और तिलहन फसलों के लिए किसानों को कुल बीमित राशि का 2 प्रतिशत, जबकि लघुधान्य फसलों के लिए 1 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। धान (सिंचित) के लिए 66 हजार रुपये की बीमित राशि पर 1320 रुपये, धान (असिंचित) के लिए 49,500 रुपये पर 990 रुपये, मक्का के लिए 50,600 रुपये पर 1012 रुपये, अरहर के लिए 46,200 रुपये पर 924 रुपये, उड़द एवं मूंग के लिए 27,500 रुपये पर 550 रुपये प्रीमियम निर्धारित किया गया है। वहीं मूंगफली के लिए 51,700 रुपये पर 1034 रुपये, कोदो के लिए 19,800 रुपये पर 198 रुपये, कुटकी के लिए 20,900 रुपये पर 209 रुपये तथा रागी के लिए 18,700 रुपये पर 187 रुपये प्रीमियम देय होगा।

    यहां कर सकते हैं आवेदन

    अऋणी किसान आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बी-1, पी-2 और फसल बुवाई प्रमाण पत्र के साथ अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), संबंधित बैंक या लोक सेवा केंद्र में जाकर आवेदन कर सकते हैं। फसल को नुकसान होने की स्थिति में किसानों को 72 घंटे के भीतर कृषि रक्षक पोर्टल या टोल फ्री हेल्पलाइन 14447 पर सूचना देना अनिवार्य होगा।

    अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि अल-नीनो के प्रभाव के कारण इस वर्ष मानसून में अनियमितता और कम बारिश की संभावना को देखते हुए संभावित जोखिम से बचाव के लिए 31 जुलाई से पहले फसल बीमा अवश्य कराएं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा

    पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक्शन: बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक बनाने वाले दो गोदाम सील

    कोल लेवी के बाद आबकारी घोटाले में भी रामगोपाल अग्रवाल पर शिकंजा, 25 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ

    छत्तीसगढ़ कैडर की IFS अधिकारी सातोविशा समाजदार की NHRC में प्रतिनियुक्ति

    रायपुर में राजनीतिक टकराव: कांग्रेस ने भाजपा और सरकार को घेरा, प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.