Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक, योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

    July 21, 2026

    Oppo A7 Pro Max में मिल सकता है 120Hz OLED डिस्प्ले, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स

    July 21, 2026

    पेपर लीक से लेकर अतिथि शिक्षकों के आंदोलन तक, शिव डहरिया ने सरकार पर साधा निशाना

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक, योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की
    • Oppo A7 Pro Max में मिल सकता है 120Hz OLED डिस्प्ले, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स
    • पेपर लीक से लेकर अतिथि शिक्षकों के आंदोलन तक, शिव डहरिया ने सरकार पर साधा निशाना
    • पीएम फसल बीमा योजना के लिए 31 जुलाई तक आवेदन, धान समेत 9 फसलें शामिल
    • नारायणपुर के साथ बीजापुर उप जेल का होगा उन्नयन, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
    • मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
    • नीट और नई शिक्षा नीति के विरोध में रायपुर में छात्र आंदोलन तेज, कई संगठनों ने दिया समर्थन
    • 10 साल से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को हाईकोर्ट से राहत, 6 सप्ताह में फैसला करने के निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, July 21
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रोहित का शतक भी नहीं बचा सका भारत को, इंग्लैंड ने तीसरा वनडे जीतकर 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

    रोहित का शतक भी नहीं बचा सका भारत को, इंग्लैंड ने तीसरा वनडे जीतकर 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 20, 2026 खेल No Comments3 Mins Read

    स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड ने तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में भारत को 27 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 387 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 360 रन ही बना सकी। रोहित शर्मा के शानदार शतक के बावजूद टीम इंडिया लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

    डकेट और बेथेल ने इंग्लैंड को दिलाई मजबूत शुरुआत

    टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को बेन डकेट और जैकब बेथेल ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 192 रन की साझेदारी की। डकेट ने 135 गेंदों में 141 रन बनाए, जबकि बेथेल ने 93 गेंदों पर 91 रन की उपयोगी पारी खेली।

    मध्यक्रम में जो रूट ने नाबाद 74 रन बनाए, जबकि कप्तान जोस बटलर ने सिर्फ 13 गेंदों में नाबाद 41 रन की तूफानी पारी खेली। दोनों ने अंतिम 19 गेंदों में 63 रन जोड़कर टीम का स्कोर 387/3 तक पहुंचाया, जो भारत के खिलाफ इंग्लैंड का अब तक का सर्वोच्च वनडे स्कोर है।

    भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिए, जबकि प्रिंस यादव को एक सफलता मिली।

    रोहित और गिल ने दी शानदार शुरुआत

    388 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत दमदार रही। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 147 रन जोड़े। गिल 77 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की।

    रोहित शर्मा ने 110 गेंदों में 138 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 17 चौके और 5 छक्के शामिल थे। विराट कोहली ने भी 60 गेंदों में 74 रन का योगदान दिया। हालांकि मध्यक्रम के लगातार विकेट गिरने से भारत की रन गति प्रभावित हुई और टीम 27 रन से मुकाबला हार गई।

    सैम करन और बेथेल रहे जीत के हीरो

    इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर और जैकब बेथेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

    ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जैकब बेथेल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने 91 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलने के साथ एक विकेट भी लिया।

    इंग्लैंड ने जीती वनडे और टी-20 दोनों सीरीज

    भारत ने सीरीज का पहला वनडे छह विकेट से जीता था, लेकिन इंग्लैंड ने दूसरे मुकाबले में चार विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज बराबर कर दी। निर्णायक तीसरे वनडे में 27 रन की जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इससे पहले टी-20 सीरीज में भी इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से हराया था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    इंग्लैंड दौरे की हार भुलाकर जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड

    पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से किया बाहर, इस टीम को किया गया शामिल

    Ind vs Nz T20 in Raipur: दोनों टीमों के खिलाड़ी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए हुए रवाना

    रायपुर में भारत VS न्यूजीलैंड T20 23 जनवरी को, आज शाम से ऑनलाइन मिलेगी मैच की टिकिट, जाने क्या है रेट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.