Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नए कानूनों के अमल में और सुधार की तैयारी, गृह मंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    September 7, 2026

    ग्राम पंचायतों में QR कोड आधारित सूचना प्रणाली को एक साल पूरा, 7 लाख से अधिक बार हुआ स्कैन

    September 7, 2026

    रायपुर में OBC सम्मेलन: CM साय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कांग्रेस पर लगाए घोटाले के आरोप

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नए कानूनों के अमल में और सुधार की तैयारी, गृह मंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश
    • ग्राम पंचायतों में QR कोड आधारित सूचना प्रणाली को एक साल पूरा, 7 लाख से अधिक बार हुआ स्कैन
    • रायपुर में OBC सम्मेलन: CM साय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कांग्रेस पर लगाए घोटाले के आरोप
    • धमतरी में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, पति ने रस्सी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
    • स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का सरकार पर हमला, सीएम साय को पत्र लिखकर सौंपे ‘फर्जीवाड़े’ के दस्तावेज
    • ATKT के कारण तीसरे वर्ष में प्रवेश पर लगी रोक हटी, आदेश जारी…
    • AI और सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखना जरूरी: राज्यपाल रमेन डेका
    • छत्तीसगढ़ में जमीन सीमांकन हुआ डिजिटल, घर बैठे कर सकेंगे आवेदन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पेपर लीक से लेकर अतिथि शिक्षकों के आंदोलन तक, शिव डहरिया ने सरकार पर साधा निशाना

    पेपर लीक से लेकर अतिथि शिक्षकों के आंदोलन तक, शिव डहरिया ने सरकार पर साधा निशाना

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 21, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया ने दिल्ली में छात्रों के आंदोलन और पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश में पीएससी घोटाले के नाम पर भ्रम फैला रही है। पेपर लीक मामले में उन्होंने कहा कि जहां से प्रश्नपत्र तैयार हो रहे हैं, वहीं से लीक भी हो रहे हैं। डहरिया ने आरोप लगाया कि “आरएसएस और भाजपा के लोग पेपर सेट कर रहे हैं और मंत्री पेपर बेच रहे हैं।”

    पेपर लीक मामले में मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर उन्होंने सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि दिल्ली ही नहीं, देशभर में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। रायपुर में भी छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है।

    बिलासपुर और रायपुर में जलभराव की स्थिति पर डहरिया ने कहा कि नगरीय निकायों की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने दावा किया कि पहले ऐसी स्थिति नहीं होती थी और कहीं भी समस्या आने पर तत्काल सुधार किया जाता था। उन्होंने कहा कि न्यायधानी बिलासपुर में सड़कों पर वाहन डूब रहे हैं, जो सरकार की विफलता को दर्शाता है।

    पूर्व मंत्री ने सरकार पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा में केवल बहस करने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ गया है और हर काम के लिए “रेट” तय हैं, जिससे आम जनता के काम प्रभावित हो रहे हैं।

    दुर्ग में शिक्षा मंत्री के बंगले के बाहर अतिथि शिक्षकों के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए डहरिया ने कहा कि डीएड अभ्यर्थी कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षकों की भारी कमी है और हजारों स्कूल बंद होने के बावजूद पर्याप्त नियुक्तियां नहीं हुई हैं। उनके अनुसार, शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे अतिथि शिक्षकों की भी सरकार सुनवाई नहीं कर रही है।

    भाजपा की बैठक और सरकार की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करते हुए शिव डहरिया ने कहा कि पार्टी में गुटबाजी हावी है और मुख्यमंत्री स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। साथ ही दावा किया कि भाजपा की आंतरिक गुटबाजी भविष्य में पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बनेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    नए कानूनों के अमल में और सुधार की तैयारी, गृह मंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    ग्राम पंचायतों में QR कोड आधारित सूचना प्रणाली को एक साल पूरा, 7 लाख से अधिक बार हुआ स्कैन

    रायपुर में OBC सम्मेलन: CM साय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कांग्रेस पर लगाए घोटाले के आरोप

    धमतरी में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, पति ने रस्सी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

    स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का सरकार पर हमला, सीएम साय को पत्र लिखकर सौंपे ‘फर्जीवाड़े’ के दस्तावेज

    ATKT के कारण तीसरे वर्ष में प्रवेश पर लगी रोक हटी, आदेश जारी…

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.