रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच सोमवार शाम अचानक विधायक अमर अग्रवाल के राजभवन पहुंचने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई। उनकी इस अप्रत्याशित मौजूदगी ने सियासी गलियारों में अटकलों को हवा दे दी है।
जानकारी के मुताबिक, अग्रवाल को राजभवन से मुलाकात के लिए फोन आया था। इसके बाद वे अपने एक करीबी सहयोगी के साथ राज्यपाल रमेन डेका से मिलने पहुंचे।
मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा में अमर अग्रवाल ने इसे केवल सौजन्य भेंट करार दिया। उन्होंने बताया कि लगभग दस दिन पहले ही राज्यपाल से समय मांगा गया था, लेकिन व्यस्तताओं के चलते मुलाकात नहीं हो पाई थी। आज समय मिलने पर वे मिलने पहुंचे।




