कोरबा। जिले के पसान थाना क्षेत्र के लैगा गांव में शनिवार शाम शराब के नशे में धुत्त ट्रक चालक संतराम यादव ने गुस्से में अपनी पत्नी की हत्या कर दी और कुछ समय बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
Read Also- धान खरीदी पर सीएम सख्त, गड़बड़ी पर कलेक्टर होंगे जवाबदेह, निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर सक्रिय
मिली जानकारी के अनुसार, संतराम और उनकी पत्नी के बीच अक्सर पारिवारिक झगड़े होते रहते थे, खासकर शराब के नशे में। शनिवार शाम करीब 6 बजे भी दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर संतराम ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर कुछ देर बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Read Also- दुर्गापुर में एमबीबीएस छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म: तीन गिरफ्तार, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पसान थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वे सभी पहलुओं की पड़ताल कर रहे हैं ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।




