जांजगीर-चांपा। जिले में शेयर मार्केट और रियल स्टेट में निवेश के नाम पर 30 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। प्रार्थी की शिकायद के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से करीब 20 लाख संपत्ति जब की गई है। वहीं बाकी की संपत्ति की सम्बंध की जानकारी विवेचना की जा रही है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी महेन्द्र कुमार कश्यप ने अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जवाहर नगर, अकलतरा निवासी प्रमोद कुमार वैष्णव से जून 2024 में मिला और उसने स्वयं को रियल स्टेट व शेयर मार्केट का कारोबारी बताते हुए हर माह 15 प्रतिशत मुनाफा देने का लालच दिया। आरोपी ने भरोसा दिलाने के लिए अपने नाम से इकरारनामा एवं 10,00,000 रुपए का चेक प्रार्थी के नाम दिया।
आरोपी की बातों में आकर प्रार्थी ने अपनी बेटी की शादी के लिए धान बेचकर जमा किए गए 10,00,000 लाख रुपए नगद दे दिए। लेकिन कुछ समय पश्चात आरोपी का मोबाइल फोन बंद आने लगा और वह घर से भी फरार हो गया। पूछताछ में यह बात सामने आई आरोपी ने इसी प्रकार से कौशल प्रसाद कश्यप से 10,00,000 रुपए, चोरभट्टी निवासी हीरा लाल कश्यप से 5,00,000 रुपए से ठगे है। सभी के साथ आरोपी ने इकरारनामा कर चेक दिया था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। गवाहों के कथन लेखबद्ध कर, चेक एवं इकरारनामे जप्त के बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने कोरबा, जांजगीर-चांपा एवं बिलासपुर जिलों में लगभग 30 करोड़ रुपए की ठगी करना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से दो कार कीमत लगभग 12.50 लाख रुपए, पुत्र के नाम पर एक मोटर साइकिल सहित कुल 20 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की। प्रकरण में अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।




