अंबेडकर नगर। यूपी के अंबेडकर नगर के जलालपुर इलाके में सोमवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया गया।
बुलडोजर कार्रवाई के दौरान एक आठ वर्षीय लड़की का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की हाथ में किताबें लेकर भाग रही है और पीछे एक बुलडोजर चल रहा है। लड़की का ये वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने तोड़फोड़ कार्रवाई के लिए यूपी की योगी सरकार की तीखी आलोचना की है।
विपक्ष ने योगी सरकार पर कसा तंज
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया, ‘उप्र के अंबेडकर नगर में एक प्रशासनिक अधिकारी अपनी शान दिखाने के लिए लोगों की झोपड़ियां गिरा रहा है और एक बच्ची अपनी किताबें बचाने के लिए भागने पर मजबूर है।
Fall In gold : शेयर बाजार चढ़ा तो सोना हुआ धड़ाम, आज एक झटके में इतना हुआ सस्ता, Gold-Silver के जानें रेट
ये वही भाजपाई लोग हैं, जो कहते हैं : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ!’ इसके बाद कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने भी ‘एक्स’ पर वीडियो साझा करते हुए लिखा था, “बुलडोजर से जमींदोज़ होती झोपड़ी से एक बच्ची ने अपना सबसे कीमती सामान निकाला-किताबें! यह वीडियो उन हुक्मरानों के लिए लानत है जो इन बच्चों के हाथों से किताबें और सिर से उनकी छत छीन लेते हैं।’’




