दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों FIR दर्ज करने के एवज में 5 हज़ार की रिश्वत ली थी। जिसके बाद प्रधान आरक्षक की शिकायत एसएसपी विजय अग्रवाल से की गई। जांच के बाद एसएसपी ने प्रधान आरक्षक बद्री सिंह भुवाल को निलंबित कर दिया है।
मामले की लिखित शिकायत परिजनों द्वारा एसएसपी से की गई थी, जिसके बाद जांच टीम गठित की गई। जांच में रिश्वत लेने के आरोप प्रमाणित पाए गए। इसके बाद एसएसपी ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।





