भाटापारा। छत्तीसगढ़ के भाटापारा कृषि उपज मंडी के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे गोदाम में रखा बारदाना जलकर राख हो गया. आग की लपटे इतनी तेज थी कि बगल की दुकान भी उसकी चपेट में आ गई. आग लगने की सूचना के बाद भी दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुँच पाई पाई, क्योंकि वे पहले से ही खराब पड़ा था, जिसकी वजह से बलौदाबाजार से फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी.
जिसके बाद दमकल कर्मियों की टीम लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है. हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है.




