इरोड: तमिलनाडु के इरोड जिले में एक नींबू की नीलामी 13 हजार रुपये में हुई है। इस नींबू का इस्तेमाल इरोड के एक गांव के मंदिर में अनुष्ठान में किया गया था। मंदिर के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आधी रात को आयोजित की गई सार्वजनिक नीलामी में एक खरीदार ने नींबू को 13 हजार रुपये में खरीदा।
खिड़की के ग्रिल में लटका मिला युवक का शव: निर्माणाधीन घर में ग्रामीणों ने देखी लाश
इसके अलावा बोली लगाने वालों ने चांदी की एक अंगूठी और चांदी के सिक्के पर भी बोली लगाई थी। बता दें कि तमिलनाडु के विभिन्न मंदिरों में अनुष्ठान में इस्तेमाल किए गए फलों और अन्य सामग्री की नीलामी होती है जिसे श्रद्धालु अच्छी कीमत में खरीदते हैं।
‘43,100 रुपये में चांदी की अंगूठी खरीदी गई’
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वार्षिक महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कई वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत विलक्केथी गांव के पजमथिन्नी करुप्पा ईश्वरन मंदिर में बुधवार की आधी रात को सार्वजनिक नीलामी आयोजित की गई थी। बता दें कि इस नीलामी के मौके पर श्रद्धालु मुख्य देवता की मूर्ति पर रखी गईं पवित्र वस्तुओं के लिए बोली लगाते हैं, जिनमें एक नींबू, चांदी की एक अंगूठी और चांदी का एक सिक्का शामिल होता है। थंगराज नाम के एक शख्स ने 13,000 रुपये में नींबू खरीदा, जबकि अराचलुर के चिदंबरम ने 43,100 रुपये में चांदी की अंगूठी खरीदी।




