बालोद। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटक स्थल मां सियादेवी मंदिर में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मंदिर और वॉटरफॉल तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु जिस पुल का उपयोग करते हैं, वहां पानी का बहाव इन दिनों काफी तेज है। इसी दौरान पुल पार करते समय दो युवक तेज धार में बह गए।
जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वे बहने लगे। हालांकि, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिना देर किए तत्काल रेस्क्यू कर दोनों की जान बचा ली।
स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रद्धालु लगातार जान जोखिम में डालकर इस पुल को पार कर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है। घटना के बाद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने प्रशासन से यहां सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है।




