Bihar Latest News: बिहार के जमुई जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक शादीशुदा महिला ने लोन रिकवरी के लिए गांव-गांव घूम रहे एक बैंक कर्मचारी से प्रेम करके अपने पति को छोड़ दिया। इस अनूठे प्रेम कहानी ने इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। मामला मंगलवार का है, जब त्रिपुरारी घाट स्थित भूतनाथ मंदिर में महिला और बैंककर्मी ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और इसने लोगों के बीच उत्सुकता और चर्चा का विषय बना दिया है।
Read Also- कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पीएम मोदी की विदेश नीति का किया समर्थन, इस मुद्दे पर मिलाई हां में हां, पाकिस्तान को लेकर कही ये बात
Bihar Latest News: उपेंद्र प्रसाद के बेटे पवन कुमार, जो चकाई स्थित एक बैंक में काम करते हैं, लोन रिकवरी के सिलसिले में अक्सर गांवों का दौरा करते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात सोनो थाना क्षेत्र के कर्मा टांड़ गांव की निवासी इंदिरा कुमारी से हुई। शुरुआत में बैंककर्मी और इंदिरा के बीच बातचीत हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई।
Read Also- तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद: CBI की अगुआई में बनी SIT ने 4 लोगों को पकड़ा, टेंडर देने के साथ ही शुरू हो गई थी गड़बड़ी
Bihar Latest News: इंदिरा कुमारी ने बताया कि उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी, लेकिन उसके पति का शराब पीने की आदत के कारण उसे अक्सर मारपीट और प्रताड़ना का सामना करना पड़ता था। इस अत्याचार से तंग आकर उसने पवन से शादी करने का साहसिक निर्णय लिया। अब इंदिरा ने स्पष्ट किया है कि वह पवन के साथ जीवनभर रहना चाहती हैं और उनके साथ नई शुरुआत करने को तैयार हैं। इस अनोखी शादी ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है, और लोग इस घटना पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।




