Khabarwaad Bilaspur: बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना अंतर्गत क्षेत्र में एक दर्दनाक मामला सामने आया है.. जहां एक तेज रफ्तार मिक्सर मशीन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
Read also: IAS सोनमणि बोरा को मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी
वीओ- दरअसल जैसे ही लोगों को हादसे की सूचना मिली, लोगों ने मिक्सर मशीन चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी चालक को भीड़ से बचाया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.




