Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रानू साहू और सौम्या चौरसिया से ACB फिर करेगी जवाब-तलब

    रानू साहू और सौम्या चौरसिया से ACB फिर करेगी जवाब-तलब

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 3, 2024 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    KHABARWAAD RAIPUR. कोयला घोटाला मामले में सेंट्रल जेल में बंद निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया से एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम जेल के भीतर जाकर पूछताछ करेगी। बता दे, कोयला घोटाला केस की जांच कर रही ACB और EOW दोनों ने आरोपियों से पूछताछ के लिए रायपुर की स्पेशल कोर्ट में आवेदन लगाया था।

    जिसपर विशेष न्यायधीश ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान 3 दिन के लिए दोनों से पूछताछ की अनुमति दी है। ACB की टीम रायपुर सेंट्रल जेल में 4 से 7 अप्रैल तक पूछताछ करेगी। इससे पहले जेल में 5 दिन तक पूछताछ हो चुकी है।

    2 पूर्व मंत्रियों, विधायकों सहित 36 लोगों के खिलाफ नामजद FIR
    प्रवर्तन निदेशालय की रिपोर्ट के बाद 17 जनवरी को एंटी करप्शन ब्यूरो ने कोयला घोटाला मामले में FIR दर्ज की थी। इसके बाद EOW और ACB ने जांच शुरू की थी। छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले मामले में ED की रिपोर्ट पर ACB-EOW ने दो पूर्व मंत्रियों, विधायकों सहित 36 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। वहीं, इस मामले में ACB की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

    1.       कवासी लखमा, विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री 19.  पारिख कुर्रे
    2.       देवेंद्र यादव, विधायक 20.   मोइनुद्दीन कुरैशी
    3.       अमरजीत भगत, पूर्व खाद्य मंत्री 21.   वीरेंद्र जायसवाल
    4.     बृहस्पत सिंह, पूर्व विधायक 22.   रजनीकांत तिवारी
    5.     गुलाब कमरो, पूर्व विधायक 23.   हेमंत जायसवाल
    6.     शिशुपाल सोरी, पूर्व विधायक 24.   जोगिंदर सिंह
    7.     चंद्रदेव प्रसाद राय, पूर्व विधायक 25.   नवनीत तिवारी
    8.       यूडी मिंज, पूर्व विधायक 26.   दीपेश टांक
    9.       समीर विश्नोई, निलंबित IAS 27.   देवेंद्र डडसेना
    10.   रानू साहू, निलंबित IAS 28.   राहुल मिश्रा
    11.   सौम्या चौरसिया, पूर्व उप सचिव, सीएम कार्यालय 29.   रामगोपाल अग्रवाल, तत्कालीन कोषाध्यक्ष, कांग्रेस
    12.   संदीप कुमार नायक, सहायक खनिज अधिकारी 30.   राम प्रताप सिंह, तत्कालीन प्रवक्ता, कांग्रेस
    13.   शिवशंकर नाग, खनिज अधिकारी 31.   विनोद तिवारी, पीईपी
    14.   सूर्यकांत तिवारी, कोल कारोबारी 32.   इदरीश गांधी, पीईपी
    15.   मनीष उपाध्याय 33.   सुनील कुमार अग्रवाल
    16.   रौशन कुमार सिंह 34.   जय
    17.   निखिल चंद्राकर 35.   चंद्रप्रकाश जायसवाल
    18.   राहुल सिंह 36.   लक्ष्मीकांत तिवारी

    समझें क्या है कोल और शराब स्कैम?
    ED की टीम छत्तीसगढ़ में कोल और शराब से जुड़े स्कैम की जांच कर रही है। यह करीब 2500 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इसमें कई IAS अफसरों पर शिकंजा कसा जा चुका है। इसके अलावा कई कारोबारी भी जेल में हैं। अब इसमें पूर्व मंत्री भी फंसते दिखाई दे रहे हैं।

    समझें कि क्या है कोल स्कैम

    • ED ने छत्तीसगढ़ में जांच के बाद 540 करोड़ के कोल लेवी स्कैम का खुलासा किया था। इसमें IAS रानू साहू के अलावा IAS समीर बिश्नोई, सौम्या चौरसिया, जेडी माइनिंग एसएस नाग और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया।
    • इसके अलावा कांग्रेस नेता और कुछ कारोबारी भी ED की जांच के दायरे में रहे। इन लोगों से पूछताछ की गई है और इनके घरों से कुछ दस्तावेज अभी  जब्त किए गए। ED ने पिछले साल 540 करोड़ के अवैध कोल परिवहन का केस दर्ज किया है।
    • कोल परिवहन में कोयला एजेंसियों से प्रति टन 25 रुपए कमीशन वसूलने का आरोप है। ये वसूली सिंडीकेट करता था, सिंडिकेट के लोगों के नाम पर ही FIR हुई है।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    2024 lok sabha election breaking news central jail cg coal and liquor scam cg coal scam cg news chhattisgarh news coal scam coal scam accused ed raid ed report election eow raid eow team hindi news india news india news mpcg itv news lok sabh chunav lok sabha election 2024 lok sabha elections 2024 news ranu sahu soumya chaurasia trending news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.