रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ से पत्थलगांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा टल गया। डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर किनारे लगे खंभे से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। इस हादसे के तुरंत बाद टैंकर से डीजल रिसाव शुरू हो गया, जिसे देख स्थानीय लोग डीजल लेने के लिए बाल्टियां, बोतल, और अन्य बर्तन लेकर टैंकर से गिर रहे ईंधन को इकट्ठा करने लगे।
Heatwave को लेकर IMD का ताजा अपडेट, 2025 में झुलसाने वाले गर्मी के लिए रहे तैयार…सूरज की बढ़ेगी तपिश
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लोगों को मौके से खदेड़ा। टैंकर के बिजली खंभे से टकराने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बंद कर दी गई। गनीमत रहा कि कोई बड़ा विस्फोट नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
पति ने पत्नी पर डाला गर्म दाल: झुलस गई महिला, पैसा लौटाने पर विवाद, आरोपी पति गिरफ्तार
पुलिस ने लोगों को घटना स्थल से दूर हटाया और टैंकर को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे दुर्घटना स्थल पर न जाएं और किसी भी तरह के जोखिम से बचें। वहीं रैरूमा चौकी पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।




