रायपुर। राजधानी के खमतराई थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डेरापारा रावाभाटा में दबिश दी..इस दौरान अवैध शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया. आरोपी महिला की पहचान राखी मरकाम उम्र ( 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो डेरापारा रावाभाटा की निवासी हैं।
ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट SUSPEND, अब यूट्यूब चैनल भी हो सकता है BLOCK!
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में 89 पौवा देशी शराब (प्लेन) बरामद की, जिसकी कीमत लगभग ₹7,120 बताई जा रही है। इस मामले में थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 451/25 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कुरुद पुलिस की कार्रवाई : जुआ खेलते 10 जुआरी रंगे हाथ पकड़ाए, 1.38 लाख रुपये जब्त




