Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    गौमाताओं की मौत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महापौर समेत निगम अधिकारियों पर FIR की मांग

    August 13, 2026

    तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के सख्त क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ बनेगा तंबाकू मुक्त

    August 13, 2026

    स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे MBBS इंटर्न डॉक्टर, सरकार से मांगा सम्मानजनक मानदेय

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गौमाताओं की मौत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महापौर समेत निगम अधिकारियों पर FIR की मांग
    • तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के सख्त क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ बनेगा तंबाकू मुक्त
    • स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे MBBS इंटर्न डॉक्टर, सरकार से मांगा सम्मानजनक मानदेय
    • नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत के मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
    • स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
    • 65वीं वाहिनी CRPF ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा रायपुर
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छाल खदान में मजदूरों की शिकायत पर प्रशासन सख्त, 5 सदस्यीय जांच दल गठित

    छाल खदान में मजदूरों की शिकायत पर प्रशासन सख्त, 5 सदस्यीय जांच दल गठित

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 13, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments4 Mins Read

    धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले के छाल क्षेत्र की खुली खदान में ठेका कंपनी एसकेए (SKA) के खिलाफ मजदूरों की शिकायतों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। श्रमिकों की ओर से 9 सूत्रीय शिकायत दिए जाने के बाद कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच दल गठित कर दिया है। कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जांच सिर्फ लात खुली खदान तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि रायगढ़ जिले की अन्य खदानों में काम कर रही ठेका कंपनियों के श्रम कानूनों के पालन की भी जांच की जाएगी।

    8 घंटे की जगह 12 घंटे काम कराने का आरोप

    एसईसीएल छाल क्षेत्र की खुली खदान सिम-3 विस्तार में काम कर रहे मजदूरों ने ठेका कंपनी सुनील कुमार अग्रवाल (एसकेए) के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें की हैं। श्रमिकों का आरोप है कि उनसे नियमानुसार 8 घंटे के बजाय रोजाना करीब 12 घंटे काम कराया जा रहा है। इतना ही नहीं, महीने के 30 से 31 दिन तक लगातार काम कराने और साप्ताहिक अवकाश नहीं देने का भी आरोप लगाया गया है।

    HPC दर का लाभ नहीं देने की शिकायत

    मजदूरों ने वेतन में विसंगति का आरोप लगाते हुए कहा है कि एसईसीएल की ओर से बजट जारी किए जाने के बावजूद उन्हें निर्धारित हाई पावर कमेटी (HPC) दर का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके अलावा घर से आने-जाने वाले कर्मचारियों के वेतन से कमरे और भोजन के नाम पर कथित तौर पर 6 हजार रुपए तक की कटौती किए जाने की शिकायत भी प्रशासन से की गई है।

    पे-स्लिप और सेफ्टी किट नहीं मिलने का आरोप

    शिकायत में मजदूरों ने पे-स्लिप, सेफ्टी किट और बोनस जैसी सुविधाएं नहीं मिलने का भी आरोप लगाया है। श्रमिकों का कहना है कि वेतन भुगतान में भी पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। वहीं, अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर आवाज उठाने वाले मजदूरों को नौकरी से निकालने की धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

    5 सदस्यीय जांच दल करेगा जांच

    कलेक्टर के आदेश के तहत 5 सदस्यीय संयुक्त जांच दल बनाया गया है। इसकी अध्यक्ष डिप्टी कलेक्टर शिल्पा भगत होंगी। टीम में सहायक श्रम आयुक्त घनश्याम पाणिग्राही, उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा राहुल पटेल, खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी और संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार को सदस्य बनाया गया है।

    दस्तावेजों की जांच और बयान होंगे दर्ज

    जांच दल को तत्काल कार्यस्थल का दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं। टीम एसकेए के मस्टर रोल, वेतन भुगतान पंजी और HPC दरों के क्रियान्वयन से जुड़े दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन करेगी। इसके साथ ही शिकायत करने वाले श्रमिकों और ठेका कंपनी के प्रबंधन के विस्तृत बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

    जिले की अन्य खदानों में भी होगा औचक निरीक्षण

    प्रशासन ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए जिले की अन्य खदानों को भी इसमें शामिल किया है। जांच दल एसईसीएल छाल क्षेत्र और रायगढ़ जिले में संचालित अन्य खदानों का सघन और औचक निरीक्षण करेगा। इस दौरान यह भी जांचा जाएगा कि दूसरी खदानों में काम कर रही ठेका कंपनियां श्रम कानूनों, न्यूनतम मजदूरी और औद्योगिक सुरक्षा मानकों का पालन कर रही हैं या नहीं। कथित अवैध वेतन कटौती और HPC दरों की अनदेखी की भी जांच होगी।

    5 दिन में कार्रवाई नहीं तो काम बंद करने की चेतावनी

    श्रमिकों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 5 दिनों के भीतर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो छाल उपक्षेत्र में काम पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। प्रशासन ने औद्योगिक शांति, श्रमिकों के वैधानिक अधिकारों और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

    7 दिन में देनी होगी जांच रिपोर्ट

    कलेक्टर के 11 अगस्त 2026 के आदेश के मुताबिक संयुक्त जांच दल को लात खदान के साथ अन्य खदानों की स्थिति की जांच कर अपनी रिपोर्ट स्पष्ट अनुशंसा के साथ 7 दिनों के भीतर कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    गौमाताओं की मौत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महापौर समेत निगम अधिकारियों पर FIR की मांग

    तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के सख्त क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ बनेगा तंबाकू मुक्त

    स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे MBBS इंटर्न डॉक्टर, सरकार से मांगा सम्मानजनक मानदेय

    नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत के मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

    65वीं वाहिनी CRPF ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा रायपुर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.