पणजी। गोवा के वागाटोर इलाके में रोमियो लेन नाइटक्लब पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के सख्त निर्देश पर बुलडोजर चलाने का कार्य शुरू हो गया है। 7 दिसंबर को नाइटक्लब बर्च में लगी आग में 25 लोगों की मौत के बाद सरकार ने अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।
![]()
रोमियो लेन के बीच की ओर बने 198 वर्ग मीटर अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। इस क्लब के मालिक गौरव लुथरा और सौरभ लुथरा ही बर्च के भी मालिक हैं। गोवा टूरिज्म के डिप्टी डायरेक्टर धीरज वागले ने बताया कि बीच की ओर से अतिक्रमण को पूरी तरह तोड़ दिया जाएगा।
आग की घटना के पांच घंटे बाद ही दोनों भाई दिल्ली होते हुए थाईलैंड के फुकेट भाग गए थे। अब उनका नाम इंटरपोल की वांछित सूची में शामिल हो चुका है। गोवा पुलिस उन्हें भारत वापस लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग ले रही है।




