Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Alert issued regarding swine flu: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी, स्वास्थ्य विभाग जारी किया हेल्पलाइन नंबर…

    Alert issued regarding swine flu: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी, स्वास्थ्य विभाग जारी किया हेल्पलाइन नंबर…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 24, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Swine flu in Bilaspur
    Swine flu in Bilaspur

    Alert issued regarding swine flu:  छत्तीसगढ़  स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन-फ्लू सहित मौसमी बीमारियों से बचाव और रोकथाम के लिए लोगों को सजग रहने और पर्याप्त सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहकर अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू से संबंधित जानकारी और सुझाव के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किए हैं। ये नम्बर दिन-रात चालू रहेंगे। स्वाइन फ्लू के लक्षण की जरा भी आशंका होने पर इन नम्बरों पर संपर्क कर त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है।

    Read Also-  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे

    स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्क रहने के निर्देश
    Alert issued regarding swine flu:  बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। प्रभात श्रीवास्तव ने सभी स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्वाइन-फ्लू के जरा भी लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर इसकी जांच और उपचार करवाएं। यह स्वाइन-फ्लू सहित मौसमी बीमारियों के संक्रमण का अनुकूल मौसम है। स्वाइन-फ्लू का वायरस तेजी से हवा में फैलता है। किसी भी तरह की सहायता के लिए सिम्स (CIMS) के हेल्पलाइन नम्बर 75874-85907, जिला अस्पताल में 07752-480251, अपोलो अस्पताल में 97555-50834 और स्वास्थ्य विभाग के टोल-फ्री नम्बर 104 पर संपर्क किया जा सकता है।

    Read Also-  सरकारी कर्मचारियों की होने वाली है बल्ले-बल्ले! मोदी सरकार कर सकती है सैलरी में बढ़ोतरी

    स्वाइन फ्लू के लक्षण
    Alert issued regarding swine flu:  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। श्रीवास्तव ने बताया कि स्वाइन फ्लू के लक्षण आम सर्दी-खांसी और बुखार के लक्षणों जैसे होते हैं। स्वाइन-फ्लू का वायरस मनुष्य के श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। ये फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है। फेफड़े धीर-धीरे काम करना बंद कर देते हैं। उन्होंने सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि सर्दी-खांसी के मरीजों से बात करते समय मुंह में रूमाल रखें या मास्क का प्रयोग करें। साथ ही बार-बार साबुन और पानी से हाथ धोएं या हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें। जोखिम वाले और सर्दी-खांसी के लक्षणों वाले लोगों से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें। खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक को रूमाल या कोहनी से ढंके। पौष्टिक आहार लें, पर्याप्त आराम करें और तनाव कम रखें। स्वच्छता बनाए रखें, नियमित रूप से सतहों और वस्तुओं को साफ करें। यदि आपको लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टरी सलाह लें।

    Read Also-   यात्रियों को लिए बिना ही उड़ गया इंडिगो का विमान, एयरपोर्ट में जमकर हंगामा

    स्वाइन फ्लू से 6 लोगों की मौत
    प्रदेश में स्वाइन फ्लू से अब तक 6 लोगों की मौत हुई है। स्वाइन फ्लू जान गवाने वाले मरीज अलग-अलग जिलों के हैं। हाल ही में दो लोगों की मौत हुई, जो मनेंद्रगढ़ और राजनांदगांव के रहने वाले थे।

    इन लोगों की हुई मौत
    9 अगस्त- कोरिया जिले की 51 साल की महिला
    10 अगस्त- जांजगीर-चांपा जिले की 66 साल की महिला
    11 अगस्त- बिलासपुर जिले की महिला की मौत
    13 अगस्त- राजनांदगांव में 4 साल की बच्ची
    20 अगस्त- मनेंद्रगढ़ में 41 साल का शख्स
    21 अगस्त- राजनांदगांव में 37 साल का युवक

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    flu health dept issues swine flu alert swine swine flu swine flu alert in kerala swine flu cases swine flu effect in shabarimala swine flu sick
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.