Amit Shah visit to CG: गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा 15 दिसंबर को प्रस्तावित है। उनके प्रवास को लेकर पुलिस विभाग सुरक्षा की पूरी तैयारियों में जुटा है। बस्तर में एक सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। शाह का दौरा नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा और बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम तक सीमित रहेगा, जिसमें कोई भी राजनीतिक कार्यक्रम शामिल नहीं होगा। भाजपा सूत्रों के अनुसार, शाह के दौरे के दौरान वे न तो किसी राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा लेंगे, न ही भाजपा नेताओं को इस दौरे के बारे में ज्यादा जानकारी दी गई है।
Amit Shah visit to CG: शाह के बस्तर पहुंचने के बाद वे बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे और नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे बस्तर संभाग के एक कैंप में रात बिताएंगे, हालांकि पुलिस ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि वे किस कैंप में ठहरेंगे।इस दौरे से पहले नक्सलियों ने बस्तर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। बीजापुर जिले में पिछले चार दिनों में नक्सलियों ने 4 ग्रामीणों की हत्या की और शनिवार को जिड़पल्ली के सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने पहले रायपुर में बैठक के दौरान 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का लक्ष्य रखा था, जिसे देखते हुए नक्सली अपनी गतिविधियों को बढ़ा रहे हैं।
Read Also- छत्तीसगढ़ सरकार ने 33 जिलों की जिम्मेदारी IAS अफसरों को सौंपी, सचिवों को दिया गया जिम्मा, सरकारी योजनाओं की करेंगे मॉनिटरिंग
Amit Shah visit to CG: जगदलपुर पहुंचते ही केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा के लिए कई लेयरों में इंतजाम किए जाएंगे। विशेष विमान से दिल्ली से जगदलपुर पहुंचने के बाद शाह की सुरक्षा की जिम्मेदारी पैरामिलेट्री बलों और स्थानीय पुलिस के जवानों पर होगी। शाह के सबसे करीब उनके जेड-प्लस सुरक्षा कवच के जवान होंगे।
शाह की सुरक्षा के लिए पूरा शहर पैरामिलेट्री बलों द्वारा घेर लिया जाएगा। एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर हर आने-जाने वाले को जांच से गुजरना होगा। इसके अलावा, शहर भर में स्थानीय पुलिस और पैरामिलेट्री बलों की तैनाती की जाएगी। पुलिस महकमा सुरक्षा की समीक्षा कर किसी भी प्रकार की चूक से बचने की रणनीति बना रहा है। आसमान से भी निगरानी रखी जाएगी ताकि शाह के दौरे के दौरान कोई भी अप्रिय घटना न हो।




