बिलासपुर। न्यायधानी में एक उद्योगपति के साथ करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत यह मामला तब उजागर हुआ जब उद्योगपति ने कल्चर क्लब में निवेश के नाम पर 4 करोड़ 80 लाख रुपये गवां दिए। जानकारी के अनुसार, रामा वर्ल्ड निवासी एक उद्योगपति की टूर के दौरान दूसरे राज्य के एक फर्म संचालक से पहचान हुई थी। दोस्ती बढ़ने के बाद फर्म संचालक ने कल्चर क्लब में निवेश पर मोटे मुनाफे और प्राइम लोकेशन पर प्रॉपर्टी देने का झांसा दिया।
ईपिक कार्ड वितरण अब 15 दिन में, निर्वाचन आयोग ने शुरू की नई पारदर्शी प्रणाली
उद्योगपति ने वर्ष 2023 से 2025 तक अलग-अलग किश्तों में कुल 4.80 करोड़ रुपये का निवेश कर दिया। मुनाफा और प्रॉपर्टी ना मिलने पर जब उन्होंने सवाल किया तो फर्म संचालक गोलमोल जवाब देने लगा, जिससे ठगी का अंदेशा हुआ। उद्योगपति ने मामले की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की। पुलिस ने अज्ञात फर्म संचालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धमतरी में अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: दो भंडारण अनुमतियाँ रद्द, 23 वाहन और 5,000 घन मीटर से अधिक रेत जब्त




