Anmol Bishnoi Arrested: लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में हिरासत में लिया गया। पिछले महीने भारत सरकार ने ग़ैर ज़मानती धारा के तहत वारंट जारी किया था। मामले पर केंद्रीय गृह विभाग या NIA आधिकारिक जानकारी दे सकती है।
Anmol Bishnoi Arrested: यह कार्यवाही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की ओर से अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू किए जाने के कुछ ही सप्ताह बाद हुई है। अनमोल बिश्नोई एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर गोलीबारी के मामले में फ़रार आरोपी है।
अनमोल पर दर्ज मामले
Anmol Bishnoi Arrested: अनमोल बिश्नोई पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा दर्ज दो मामलों के अलावा 18 अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। हाल ही में, NIA ने अनमोल की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।




