Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बीजापुर पुलिस की बड़ी सफलता, झारखंड के 8 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

    July 29, 2026

    सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना जल्द होगी लागू

    July 29, 2026

    22 डिप्टी रेंजरों का रेंजर पद पर प्रमोशन, देखें लिस्ट…

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बीजापुर पुलिस की बड़ी सफलता, झारखंड के 8 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
    • सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना जल्द होगी लागू
    • 22 डिप्टी रेंजरों का रेंजर पद पर प्रमोशन, देखें लिस्ट…
    • गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद
    • उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे का शिकार हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती
    • विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न
    • मुख्यमंत्री साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत
    • छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 4 नए मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को मंजूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » “भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ का विस्तार: जिलाध्यक्ष और महामंत्री पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा”

    “भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ का विस्तार: जिलाध्यक्ष और महामंत्री पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा”

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 8, 2026 राजनीति No Comments3 Mins Read
    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकारिणी का विस्तार: 4 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, 8 मंत्री समेत 47 पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश कार्यालय की ओर से 8 जनवरी 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से किसान मोर्चा के विभिन्न जिलों में जिलाध्यक्ष और महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। सूची में कुल 34 संगठनात्मक इकाइयों के नाम शामिल हैं, जिनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

    जारी आदेश के मुताबिक रायपुर शहर से लेकर बस्तर, सरगुजा, कोरिया और सुकमा जैसे जिलों तक संगठन को नया ढांचा दिया गया है। कई जिलों में केवल जिलाध्यक्ष तो कुछ में जिलाध्यक्ष के साथ महामंत्री की भी घोषणा की गई है। प्रदेश नेतृत्व का दावा है कि इस नए गठन से किसान मोर्चा को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाया जा सकेगा।

    जारी सूची के अनुसार जिलावार नियुक्तियां इस प्रकार हैं—

    जिलाध्यक्ष नियुक्ति:

    • रायपुर शहर – श्री ओमप्रकाश साहू
    • रायपुर ग्रामीण – श्री परदेशी राम साहू
    • बलौदाबाजार – श्री हार्दिक वर्मा
    • गरियाबंद – श्री हलमन ध्रुव
    • महासमुंद – श्री पिलेश्वर पटेल
    • धमतरी – श्री रोहिताश मिश्र
    • भिलाई – श्री दीपक यादव
    • दुर्ग – श्री रोहित राजपूत
    • बेमेतरा – श्री युवराज सिंह ठाकुर
    • बालोद – श्री सुरेन्द्र देशमुख
    • राजनांदगांव – श्री दादूराम सोनकर
    • मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी – श्री अरुण यादव
    • खैरागढ़–छुईखदान–गंडई – श्री केशव चंदेल
    • कबीरधाम – श्री पवन पटेल
    • कांकेर – श्री हेमन्त बंटी (दसरी)
    • कोंडागांव – श्री दीपेन्द्र नाग
    • नारायणपुर – श्री लड्डूराम साहू
    • बस्तर – श्री योगेश ठाकुर
    • दंतेवाड़ा – श्री रमेश यादव
    • सुकमा – श्री उमेश नाग
    • बीजापुर – श्री सुकमन कश्यप
    • बिलासपुर शहर – श्री दिनेश राजपूत
    • बिलासपुर ग्रामीण – श्री धीरेंद्र दुबे
    • मुंगेली – श्री रितेश यादव
    • सक्ती – श्री भूपेन्द्र शंकर पटेल
    • कोरबा – श्री रामनारायण सराफ
    • सारंगढ़–बिलाईगढ़ – श्री मुरारी नायक
    • रायगढ़ – श्री ललित यादव
    • सरगुजा – श्री अनिल निराला
    • बलरामपुर – श्री मुकेश गुप्ता
    • मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर – श्री रामप्रताप गुप्ता
    • कोरिया – श्री शिवचरण साहू

    महामंत्री नियुक्ति:

    • बलौदाबाजार – श्री महेन्द्र साहू
    • गरियाबंद – श्री संदीप पाण्डेय
    • दुर्ग – श्री अजीत चन्द्राकर
    • कबीरधाम – श्री नरेश साहू
    • कांकेर – श्री खेम तिवारी
    • सुकमा – श्री विकांत देव
    • जांजगीर–चांपा – श्री शिवकुमार सिंह
    • सूरजपुर – श्री लोकेश पैकरा
    • बलरामपुर – श्री विकास मंडल

     

    सूत्रों की मानें तो कई जिलों में नियुक्तियों को लेकर अंदरूनी असंतोष की भी चर्चा है। पुराने कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन में पद तो बांटे गए, लेकिन संघर्षशील चेहरों की जगह संतुलन साधने पर ज्यादा जोर दिया गया है। वहीं पार्टी नेतृत्व इसे आगामी चुनावी और संगठनात्मक रणनीति से जोड़कर देख रहा है।

    नियुक्ति पत्र पर प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकंडे के हस्ताक्षर हैं और इसकी प्रतिलिपि राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं को भी भेजी गई है। अब असली परीक्षा इन नवनियुक्त पदाधिकारियों की होगी कि वे केवल पद तक सीमित रहते हैं या वाकई खेत-खलिहान तक पहुंचकर किसानों की आवाज बनते हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #BJPKisanMorcha #ChhattisgarhPolitics #RamanSingh #GovernorBuzz #CabinetExpansion #PMModiMeeting #PoliticalShift #BreakingNews #DistrictPresident #GeneralSecretary #KisanMorcha #OrganisationalAppointment #PartyNews #PoliticalUpdate bjp chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    दिल्ली बैठक से पहले अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- पार्टी ने खो दी प्रासंगिकता

    ‘देश के युवाओं ने सरकार को झुकाया’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले दीपक बैज

    NEET मुद्दे पर भी गरजे भूपेश बघेल, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, छात्रों को मिले न्याय

    छत्तीसगढ़ में UCC पर तेज़ी, शीतकालीन सत्र में लाने की तैयारी: CM साय

    ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.