Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम

    September 8, 2026

    सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता

    September 8, 2026

    नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम
    • सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता
    • नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात
    • CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा
    • छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये
    • शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख की ठगी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
    • CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा
    • धमतरी में भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप पलटने से खुला राज; 5 भैंस बरामद, 3 गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अशोका बिरयानी के मालिक कृष्णकांत तिवारी गिरफ्तार, 6 पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज

    अशोका बिरयानी के मालिक कृष्णकांत तिवारी गिरफ्तार, 6 पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 21, 2024 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    KHABARWAAD RAIPUR. गटर सफाई के लिए उतरे दो कर्मचारियों की मौत के मामले में अब अशोका बिरियानी के मालिक कृष्णकान्त तिवारी की गिरफ्तारी की गई है । इस पुरे मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने नाराजगी जताई थी जिसके बाद प्रबंधन के खिलाफ प्रशासन ने पहले ही सख्त कार्यवाही करते हुए उसके सभी आउटलेट शॉप पर सील लगा दिया है।  वही अब तेलीबांधा पुलिस ने अशोका बिरयानी के संचालक कृष्णकांत तिवारी के खिलाफ धारा 304, 34 के तहत अपराध दर्ज कर  गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही वर्तमान में जेल में बंद ब्रांच मैनेजर रोमिना मंडल और जीएम रोहित चंद को रिहा होने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।

    सीईओ सनाया तिवारी फरार है। इससे पहले पुलिस ने अशोका बिरयानी के संचालक कृष्णकांत तिवारी, सीईओ सनाया तिवारी, जीएम रोहित चंद, ब्रांच मैनेजर रोमिना मंडल पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। बता दें कि शुक्रवार देर रात हंगामे के बाद अशोका बिरयानी प्रबंधन ने मृतक कर्मचारी नीलकमल पटेल और डेविड साहू के स्वजन को 15-15 लाख रुपये मुआवजे का चेक दिया। साथ ही पीड़ित परिवारों को 15-15 हजार रुपए प्रतिमाह देने पर सहमति बनी।

    मृतक के परिजनों को 15 लाख मुआवजा और हर महीने दिया जायेगा 15 हजार
    दोनों मृत कर्मचारी डेविड साहू और नीलकंठ पटेल के परिजन शुक्रवार आधी रात तक आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर होटल के गेट पर बैठे थे। इसकी जानकारी मिलने पर गृहमंत्री मिलने पहुंचे। वहां उनके परिजनों ने रोते हुए अपनी फरियाद सुनाई।

    उसके बाद वे पुलिस अफसरों पर नाराज हुए। उसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने केस दर्ज किया। गृह मंत्री के मौके पर पहुंचने की सूचना मिलने पर कलेक्टर और एसएसपी भी वहां पहुंच गए थे। इसके बाद ही होटल प्रबंधन मृतकों के परिवारवालों को 15-15 लाख रुपए मुआवजा देने के लिए तैयार हुए। होटल प्रबंधन की ओर से ये वादा किया गया कि दोनों परिवारवालों को हर महीने आजीवन 15-15 हजार रुपए गुजारा भत्ता ​भी दिया जाएगा। इस समझौते के बाद मृतक के परिवार वाले शव लेकर गांव रवाना हुए हैं।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg news chhattisgarh news hindi news latest news madhya pradesh news news raipur raipur breaking news raipur crime news raipur crime news today raipur hindi news raipur in hindi news raipur latest news raipur news raipur news 2018 raipur news aaj ka raipur news cg raipur news chhattisgarh raipur news crime raipur news hindi raipur news in hindi raipur news latest raipur news today raipur today news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम

    सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता

    नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये

    शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख की ठगी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.